Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर करें इन चीजों का दान, आप बन जाएंगे धनवान…

Ganga Dussehra Par Kya Dan Karen: गंगा दशरा पर क्या दान करें: गंगा दशहरे पर आप जो भी दान करें उसकी संख्या 10 होनी चाहिए। साथ ही जिन वस्तुओं का पूजन करें उनकी भी संख्या 10 होनी चाहिए। गंगा दशहरे पर गंगा नदी में स्नान करने का भी विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से आपके सभी पापों का अंत होता है। आए जानते हैं गंगा दशहरे पर किन चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है।
गंगा दशहरा
गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है जो कि आज ही है। आज पूरे देश में गंगा दशहरा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन उन शहरों में विशेष उत्सव मनाया जाता है जहां से होकर गंगा नदी बहती है। इनमें काशी और हरिद्वार सबसे खास माने जाते हैं। गंगा दशहरे को लेकर यह मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इसी उपलक्ष्य में गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन दान पुण्य करने का विशेष महत्व शास्त्रों में माना गया है। माना जाता है कि इस दिन दान पुण्य करने और धार्मिक आयोजन करने से आपको धन की प्राप्ति होती है और मोक्ष का मार्ग खुलता है। आइए आपको बताते हैं कि गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
गंगा दशहरे पर दान
- गंगा दशहरे पर पानी या फिर शर्बत से भरा कलश दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कलश दान का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। यदि वह जल से भरा हो तो और भी शुभ है। ऐसा करने से आपके सभी पाप धुल जाते हैं और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- गंगा दशहरे पर छाता, जूता, चप्पल और टोपी का दान करना भी परमफलदायी माना गया है। दरअसल गंगा दशहार ज्येष्ठ मास में होता है और इस वक्त गर्मी चरम पर होती है। इसलिए धूप से बचाने वाली वस्तुओं का दान करना शास्त्रों में परम पुण्य माना गया है।
- गंगा दशहरे पर सत्तू, पानीदार फल और मौसमी फलों का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन सत्तू के साथ दान करने की वस्तुओं में गुड़ भी रखा जाता है।
- गंगा दशहरे पर शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले सूती वस्त्र, गमछा और धोती किसी ब्राह्मण को दान करने चाहिए। साथ ही इस सामर्थ्य के अनुसार कुछ दक्षिणा भी गरीब ब्राह्मण को देनी चाहिए।