छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टियां:20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, राजनांदगांव में 43 डिग्री पारा, हीट वेव का अलर्ट

4 दिन हीट वेव का अलर्ट है। राजनांदगांव में पारा 43 डिग्री पहुंचा। - Dainik Bhaskar

4 दिन हीट वेव का अलर्ट है। राजनांदगांव में पारा 43 डिग्री पहुंचा।

रायपुर// छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां पहले करने का फैसला लिया है। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होना था, लेकिन अब इसे 20 अप्रैल से ही लागू कर दिया गया है।

इस फैसले के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक छुट्टियां रहेंगी।

मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीट वेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है और अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच चुका है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है। बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

अगले 2 दिन का आउटलुक

आने वाले 2 दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा और कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

Chhattisgarh