बच्चे की कस्टडी के विवाद में चाकू गोदकर हत्या:बेटे को मारकर कुएं में फेंका, दोस्त का सिर कुचला; महासमुंद में 3 मर्डर, आरोपी अरेस्ट

महासमुंद// छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 3 अलग-अलग मर्डर के मामलों में पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया है। पहले मामले में पिता और छोटे बेटे ने मिलकर बड़े बेटे को मार डाला। वह शराब का आदी थी, नशे में मारपीट करता था, इसलिए सिलबट्टे से वार कर उसकी हत्या कर दी। शव बोरी में बांधकर कुएं में फेंक दिया था।

दूसरे मामले में शराब के नशे में दोस्त को गाली देने पर युवक की हत्या कर दी गई। 3 साथियों ने मिलकर युवक के सिर पर कांच की बोतल और पत्थरों से मारा। गहरी चोट लगने से उसकी जान चली गई। वहीं शनिवार को बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए विवाद में चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

शनिवार को बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए विवाद में हत्या।

शनिवार को बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए विवाद में हत्या।

दूसरे केस में बोरी में बंद मिली थी युवक की सड़ी गली लाश।

दूसरे केस में बोरी में बंद मिली थी युवक की सड़ी गली लाश।

दोस्त की हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त की हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

केस 1 – पिता और छोटे बेटे ने मिलकर बड़े बेटे को मारा

जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 अप्रैल 2026 को सामने आई, जब यशवंत चंद्राकर के मुर्गी फार्म के पास जंगल से लगे लिफ्ट एरिगेशन के कुएं में एक युवक का शव बोरी में बंद मिला। शव को पानी में डूबा रखने के लिए उसके साथ पत्थर बांधा गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की जांच में शव की पहचान सत्यानारायण ध्रुव (27) के रूप में हुई, जो पिछले एक महीने से लापता था। पुलिस ने जब परिवार से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

पुलिस के अनुसार, सत्यानारायण शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर वालों के साथ मारपीट करता था।

6 मार्च की रात भी वह अपनी मां से झगड़ रहा था। इसी दौरान घर में माहौल बिगड़ गया और छोटे भाई का गुस्सा फूट पड़ा। उसने घर में रखा पत्थर का सील उठाकर सत्यानारायण के सिर पर कई बार वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ देर बाद पिता महेश ध्रुव घर पहुंचे। बेटे की मौत देखकर उन्होंने पुलिस को खबर देने की बजाय मामला छिपाने का फैसला किया। फिर पिता और छोटे बेटे ने मिलकर शव को एक बोरी में भरा।

इसके बाद दोनों ने शव को बाइक पर रखा और एक सुनसान जगह ले जाकर कुएं में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपी पिता महेश ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। नाबालिग बेटे को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

बेटे की हत्या का आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे की हत्या का आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

केस 2 – साथियों ने मिलकर दोस्त को मार डाला

6 अप्रैल को खट्टी जंगल में एक अज्ञात युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला था। जांच के दौरान मृतक की पहचान खैरा निवासी प्रकाश पटेल (23) के रूप में हुई। शव के चेहरे, गर्दन और सीने पर गंभीर चोट के निशान थे, और गले में एक पीला गमछा बंधा हुआ पाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मृतक के दोस्तों से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने चन्द्रहास नेताम उर्फ काजू, गोपाल प्रधान और जालंधर सोनवानी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे और अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। लगभग एक महीने पहले शराब के नशे में मृतक ने आरोपियों को गाली दी थी, जिससे उनके बीच विवाद हो गया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने प्रकाश पटेल की हत्या की साजिश रची।

5 अप्रैल की रात आरोपी चन्द्रहास नेताम उर्फ काजू (21), गोपाल प्रधान (20) और जालंधर सोनवानी (21) ने प्रकाश पटेल को गायत्री मंदिर के पास से बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाया और खट्टी जंगल ले गए। वहां उन्होंने कांच की बोतल और पत्थरों से उस पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और गरियाबंद क्षेत्र में छिप गए थे। पुलिस ने लगातार दबिश के बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पारिवारिक विवाद में 1 युवक का मर्डर हुआ है।

पारिवारिक विवाद में 1 युवक का मर्डर हुआ है।

केस 3 – पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या

तीसरी घटना सरायपाली थाना क्षेत्र के झिलमिला वार्ड क्रमांक 8 की है। शनिवार (11 अप्रैल) को दिनदहाड़े एक पारिवारिक विवाद में अनवर खान (53) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके बेटे अजहर खान (21) और बेटी शहनाज (27) घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक अनवर खान के बड़े बेटे अरशद खान ने करीब-3 साल पहले एक युवती से लव मैरिज की थी। इन दोनों से 2 बच्चे हुए। बड़ा बेटा 5 साल का और दूसरा करीब एक साल का है। महिला शादीशुदा होते हुए करीब 8 महीने पहले ताजुद्दीन के साथ भाग गई थी।

11 अप्रैल की दोपहर 2 बजे महिला अपने दूसरे पति ताजुद्दीन और उसके दोस्त राकेश साहू के साथ झिलमिला अपने पहले पति के घर पहुंची। वह अपने बड़े बेटे को साथ ले जाने के लिए अड़ गई।

इसी बीच मृतक अनवर खान ने कोर्ट के माध्यम से बच्चा देने की बात कही। इस बीच अचानक विवाद इतना बड़ गया कि ताजुद्दीन का दोस्त राकेश साहू ने अनवर खान पर चाकू से हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए अजहर और शहनाज पर भी चाकू से बार कर दिया। इस हमले में घायल अनवर खान को अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। वही अजहर और शहनाज बुरी तरह जख्मी हो गए।

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सरायपाली पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh