शादी में देरी होने पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी:6 महीने पहले हुई थी सगाई, लड़के ने पैसे मांगे, घरवालों ने बताई तंगी

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों की सगाई हो गई थी। शादी में देरी होने पर दोनों ने ऐसा कदम उठाया है। 8 अप्रैल को ग्राम एडूकला के जंगल में पेड़ पर लटकी दोनों की लाश मिली।

मौत के कारणों का स्पष्ट कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है - Dainik Bhaskar

मौत के कारणों का स्पष्ट कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है

मामला छाल थाना क्षेत्र का है। परिजनों के मुताबिक, लड़के ने अपने घरवालों से नई बाइक खरीदने 20 हजार लिए थे, लेकिन उसने 16 हजार खर्च कर दिए। शादी के लिए अलग पैसे मांग रहा था। आर्थिक रुप से कमजोर परिवार पैसे नहीं होने के कारण शादी के लिए रुका था। इसी बीच बच्चों ने ऐसा कदम उठा लिया।

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

पेड़ पर फंदा बनाकर दोनों एक साथ झूल गए।

पेड़ पर फंदा बनाकर दोनों एक साथ झूल गए।

रामकुमार और परमेश्वरी की सगाई हो चुकी थी,

रामकुमार और परमेश्वरी की सगाई हो चुकी थी,

सुसाइड से पहले जमीन पर लिखा- ‘एक साथ आग देना’

सुसाइड से पहले जमीन पर लिखा- ‘एक साथ आग देना’

अब जानिए पूरी कहानी

परमेश्वरी अगरिया (20) रानीखेत की रहने वाली थी। रामकुमार अगरिया (25) भुंडीबाहरी का रहने वाला था। साल 2024 में एडू के रास्ते में नाले पर पुल बन रहा था। उसी समय रामकुमार मजदूरी पर जाता था, तभी उसकी मुलाकात परमेश्वरी से हुई। साल भर के अफेयर के बाद दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के घर वाले भी मान गए थे।

परमेश्वरी अगरिया (20) के पिता प्रताप सिंह अगरिया ने बताया कि करीब 6 महीने पहले लड़के के घरवाले सगाई के लिए आए थे, तब दोनों की सगाई हुई। लेकिन उसके बाद शादी की बात आगे नहीं बढ़ाई, जबकि कई बार कहा गया। लड़के का उनके घर आना-जाना था, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी साफ नहीं है।

रुपए खर्च कर देने की

बताया जा रहा है कि रामकुमार अगरिया ने नई बाइक लेने के नाम पर पैसे लिए थे। शादी के लिए वह अलग पैसा मांग रहा था, तो उसके घरवाले आर्थिक परेशानी की बात करने लगे।

महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा शव

8 अप्रैल की सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके पर ही दोनों के मोबाइल फोन मिले हैं, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

मोबाईल रिकार्ड खंगाला जाएगा

छाल थाना प्रभारी मदन पाटले ने बताया कि, अभी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh