दुकान जा रही महिला से गैंगरेप:रास्ता रोककर पति को लात-घूसों से पीटा, फिर पत्नी से दुष्कर्म; 4 गिरफ्तार, 1 फरार

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पति के साथ दुकान जाने निकली महिला से गैंगरेप हुआ है। रात 11 बजे महिला को रास्ते में आरोपियों ने रोक लिया। पति ने विरोध किया तो उसे लात-घूंसों से पीटा। 2 युवक घायल पति को पकड़कर कुछ दूर ले गए। 3 युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया।

महिला से गैंगरेप मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

महिला से गैंगरेप मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पूरा मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

आरोपियों ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए 3 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए 3 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 37 साल की महिला पति के साथ कोतरा रोड थाना इलाके में किराए के मकान में रहती है। परिवार मजदूरी करके अपना घर चलाता है। शनिवार रात करीब 11 बजे वह पति के साथ मेन रोड पर कुछ सामान लेने गई थी।

तभी मुन्ना गिरी (27) और उसके साथी ऑटो में सवार होकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने महिला को जबरन सड़क किनारे वाली दुकान के अंदर ले जाने की कोशिश की। इसे देखकर महिला के पति ने विरोध किया।

दीपक सिदार (23) और पिंटू निषाद (23) ने पति पर हमला कर दिया और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर घायल पति को कुछ दूर ले गए।

इसके बाद मुन्ना गिरी, योगेश सिदार (32) और जागेश्वर पटेल (32) ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी।

पुलिस ने गैंगरेप के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है।

पुलिस ने गैंगरेप के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है।

4 आरोपी को गिरफ्तार किया

पीड़िता की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1) और 115 BNS के तहत केस दर्ज किया और इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। पुलिस ने संभावित जगहों पर दबिश दी और मुन्ना गिरी, दीपक सिदार, जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद को कोतरा रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

फरार आरोपी की तालाश जारी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं आरोपी पिंटू निषाद से घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश की जा रही है।

पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करेगी

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

Chhattisgarh