कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कोरबा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने हिन्दी नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा पर्व की भी क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है ।
श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में चैत्र नवरात्रि, हिन्दु नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के पावन पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्रत एवं त्यौहार भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की धरोहर है । भारत के व्रत एवं त्यौहार देश की सभ्यता एवं संस्कृति के दर्पण है । आज भी हम आत्मिक उन्नति, आत्म कल्याण और लोक मंगल के लिए व्रत रखते हैं और उत्साह के साथ त्याैहार मनाते हैं । श्री अग्रवाल ने चैत्र नवरात के पावन बेला पर दुर्गा मां की आराधना कर क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख – शांति ऐश्वर्य एवं समृद्धि के लिए कामना किया है ।
श्री अग्रवाल ने हिन्दु नववर्ष के आरंभ अवसर पर जनमन के उल्लास, उमंग, मस्ती और आनंद को दोगुना करने प्रार्थना करते हुए कहा कि यह नववर्ष कोरबावासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और नई उमंग लाए इसके अलावा श्री अग्रवाल ने बसंत ऋतु की शुरूआत, रबी फसल की कटाई और सृष्टि की रचना का प्रतिक गुड़ी पड़वा पर्व (विजय पताका) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।


