रायपुर में रैली और विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कोरबा जिला से बड़ी संख्‍या में कांग्रेसजन हुए शामिल

रायपुर में रैली और विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कोरबा जिला से बड़ी संख्‍या में कांग्रेसजन हुए शामिल

कोरबा – प्रदेश कांग्रेस के द्वारा रायपुर के शंकर नगर में रैली और विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कोरबा जिला से बड़ी संख्‍या में कांग्रेसजन शामिल हुए । जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर एवं मनोज चौहान के नेतृत्‍व में कोरबा के कांग्रेस पदाधिकारी रायपुर पहुंचे, जहां इन्‍होंने रैली एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया साथ ही ये सभी कांग्रेसी नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचकर सौजन्‍य मुलाकात भी किया । 

जिला अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि मनरेगा में सुधार के नाम पर रोजगार गारंटी को खत्‍म करना, बिजली बिल के दरों में बढ़ोत्‍तरी, धान खरीदी में अनियमितता, घरेलु एवं व्‍यवसायिक गैस सिलेण्‍डर के दामों में भारी वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ उक्‍त रैली एवं घेराव का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें कोरबा के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी भारी संख्‍या में पहुंचे थे । 

Chhattisgarh