Weekly Horoscope Tarot Reading: शुक्र करेंगे कर्क राशि में गोचर, यह सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी…

Weekly Tarot Reading 29 May to 4 June 2023: इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में यह सप्ताह कर्क, वृश्चिक सहित करीब 4 राशि के जातकों को उन्नति के अवसर दिलाने वाला रहेगा। आइए जानते हैं शुक्र गोचर का इस सप्ताह सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

Weekly Tarot Card Reading 29 may to 4 June 2023 : इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों को उलझनों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। वहीं, इस सप्ताह वृश्चिक राशि के लोगों को उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। इसी के साथ आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों पर इस सप्ताह कैसा रहेगा प्रभाव।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल : मन थोड़ा विचलित रहेगा

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल : मन थोड़ा विचलित रहेगा

मेष राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि यह सप्ताह व्यावसायिक और पारिवारिक समस्याओं के कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। इस सप्ताह आपकी मुलाकात इष्ट-मित्रों से होगी। सप्ताहंत में बढ़ते जनसम्पर्क से लाभ उठाते हुए अच्छी आमदनी के योग है।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल : स्वास्थ्य रहेगा प्रतिकूल

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल : स्वास्थ्य रहेगा प्रतिकूल

इस सप्ताह वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि इस सप्ताह अनियमितता से स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कसौटीपूर्ण है इसलिए आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्य योजना के अनुरूप नहीं हो पाएंगे फिर भी जो नौकरी की तलाश में है उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल: इस सप्ताह मिलेगी तरक्की

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल: इस सप्ताह मिलेगी तरक्की

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, यह सप्ताह एक सौम्य और ज्ञान भरा सप्ताह बीतेगा। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार में नयी कामयाबी और तरक्की मिलेगी। प्रेम संबंध मधुर होने के आसार हैं। कोई अच्छा सा उपहार भी मिल सकता है। यात्रा करने से पहले इष्ट का स्मरण जरूर करें।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल : उलझने होंगी दूर

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल : उलझने होंगी दूर

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को दिमागी उलझन से छुटकारा मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल आदि बनाने की आवश्यकता रहेगी। रविवार को अंतरंग क्षेत्र में निराशा हाथ लगेगी और सोमवार को आप अपने अनुभव से जानकारी हासिल करेंगे।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल : काफी खुख रहेंगे आप

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल : काफी खुख रहेंगे आप

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि इस सप्ताह आप काफी खुश रहेंगे। प्यार के इजहार में जल्दबाजी न करें, हो सकता है कि जिन भावनाओं को आप प्यार समझ रहे हैं, वे मात्र आकर्षण हों। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल: खर्चे रहेंगे अधिक

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल: खर्चे रहेंगे अधिक

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सुख साधनों पर काफी व्यय बढ़ेगा। इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। पुराने विवाद, ऋण, रोग आदि से राहत मिलेगी। इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति की सहायता से कोई बिगड़ा काम बनेगा।

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल : नई योजनाएं होंगी शुरु

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल : नई योजनाएं होंगी शुरु

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के आसार है। सप्ताह मनोरंजन से भरा हुआ रहेगा, खूब मौज मस्ती और खोल खुद आदि गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। काम करने के लिए समय संतोषजनक है।

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल : उन्नति के अवसर मिलेंगे

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल : उन्नति के अवसर मिलेंगे

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह कार्य व्यवहार अच्छा रहने से उन्नति के अवसर आयेगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, साहित्य संगीत में दिलचस्पी का फायदा होगा। संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल : सेहत का रखें अधिक ख्याल

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल : सेहत का रखें अधिक ख्याल

धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। इसलिए अपने को सीमित दायरे में रखे। बेहतर होगा अगर आप सहयोगियों और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करे। यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखें। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल : खर्चे रहेंगे अधिक

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल : खर्चे रहेंगे अधिक

मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह आपके खर्च काफी ज्यादा रहने वाले हैं। इस दौरान आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ खट्टा, कुछ मीठा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। गुरुवार को रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल : सोच विचार करके बोलें

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल : सोच विचार करके बोलें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं इस सप्ताह कुंभ राशि के लोगो को बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत है। साथ ही अपनी मर्यादा का अधिक ख्याल भी रखें। वरना कई लोग आपके दुश्मन बन सकते हैं। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में निराशा हाथ लग सकती है। लेकिन, मन उदास न करें और अपने काम करते रहें।

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल : काम पर रहेगा अधिक ख्याल

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल : काम पर रहेगा अधिक ख्याल

इस सप्ताह टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के जातकों का ध्यान काम और स्वास्थ्य पर रहेगा। परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी। हालांकि, इस सप्ताह अधिक खर्च करने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। उसे कभी भी यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते।