तेल अवीव/तेहरान// ईरान से जारी जंग के बीच इजराइली सेना लेबनान में घुस गई है। इजराइली आर्मी ने लेबनान के 59 इलाकों को भी तुरंत घर खाली करने का आदेश दिया है। UN की एजेंसी UNHCR के मुताबिक हालात बिगड़ने के बाद 30 हजार से ज्यादा लोगों ने घर छोड़ दिया है।

इसके साथ ही इजराइल ने लगातार दूसरे दिन लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए कई जगह बमबारी की। सोमवार को हुए हमलों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हैं।
हिजबुल्लाह को ईरान समर्थक माना जाता है। उसने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद इजराइल के हाईफा शहर के पास एक सैन्य ठिकाने पर ड्रोन और मिसाइल दागे थे।
जंग में ईरान का नुकसान…
- 4 दिन में 787 लोगों की मौत हो चुकी है।
- 153 शहरों को निशाना बनाया गया।
- कुल 504 जगहों पर 1,039 हमले हुए।
- यह जानकारी ईरानियन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दी है।
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

ईरान के हमले से UAE में भारी नुकसान हुआ। सैटेलाइट इमेज में दुबई के पॉम बीच की हमले से पहले और बाद की तस्वीर।

इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम का सोमवार रात ईरानी मिसाइल को गिराने का फुटेज।

ईरान की सरकारी मीडिया ने मिसाइल लॉन्च का नया फुटेज जारी किया है।

ईरान पर हमले के दौरान अमेरिकी सैनिक। सोर्स- इजराइली मीडिया वाइनेट।

ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया है। यहां हमले के बाद धुआं उठता नजर आया।

ईरान के सनंदज शहर पर हमला हुआ है। इसमें दो लोग मारे गए हैं।

