अटल मछुआ सहकारी समिति अरदा के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी

कोरबा (CITY HOT NEWS)///
रिटर्निंग अधिकारी श्री एच.के. चौहान द्वारा अटल मछुआ सहकारी समिति मर्यादित अरदा पं.क्र. 291 विकासखंड कटघोरा हेतु संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 26 फरवरी 2026 को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक नामांकन पत्र समिति कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। सोसायटी की विशेष साधारण सम्मिलन में मतदान दिनांक 06 मार्च को प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक एवं मतदान के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों की निर्वाचन की तिथि 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से अपरांह 3.30 बजे तक समिति कार्यालय में निर्धारित की गई है। सदस्य निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

Chhattisgarh