सड़क हादसे में एक परिवार के दो लोगों की मौत..बाइक सवार दंपती को ट्रक ने जोरदार मारी टक्कर…हादसे में पिता और 7 साल के बेटे की मौके पर ही मौत..

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। बाइक पर सवार दंपती रायगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता और उनका 7 साल का बेटा मौके पर ही जान गंवा बैठे। वहीं पत्नी और दूसरा बेटा घायल हो गया। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

बंजारी रोड पर ट्रक की जबरदस्त टक्कर से पिता-बेटा की मौत हो गई - Dainik Bhaskar

बंजारी रोड पर ट्रक की जबरदस्त टक्कर से पिता-बेटा की मौत हो गई

जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा के पठान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असरफ कुरैशी (32) की पूंजीपथरा में चिकेन शॉप है। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर किसी काम से रायगढ़ जा रहा था। इसी दौरान तराईमाल बंजारी मंदिर के पास पीछे से आ रही ट्रक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।

इस हादसे में असरफ और उनका 7 साल का बेटा मोहम्मद अलताफ कुरैशी मौके पर ही मौत हो गए। वहीं उनकी पत्नी और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद शव व घायलों को अस्पताल में लाया गया, जहां परिजन भी वहां पहुंचे

घटना के बाद शव व घायलों को अस्पताल में लाया गया, जहां परिजन भी वहां पहुंचे

पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी और उनके दो बच्चे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक को थाने ले आई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh