गरियाबंद (छत्तीसगढ़)// छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 महिलाओं ने मिलकर उनके कैरेक्टर पर उंगली उठाने वाली महिला को मार डाला। दोनों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाला, जब वह भाग नहीं पाई तो दोनों उसके सीने पर चढ़ गए और लाठी, लात-घूसों से उसे इतना मारा की उसकी जान चली गई।

आरोपी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामला मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र का है। 2 जनवरी को सुमित्रा नेताम (37) का शव उसके घर पर मिला। तीनों महिलाएं साथ में मजदूरी करती थी। आरोप है कि सुमित्रा ने दोनों महिलाओं का नाम गैर मर्द से जोड़कर गांव में किस्से फैलाती थी। इसी गुस्से में सुमित्रा की हत्या कर दी।
मर्डर की कुछ तस्वीरें देखिए

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, सुमित्रा नेताम (37) मूल से रूप से ओडिशा की रहने वाली थी। पति के छोड़ने के बाद वह दूसरे शख्स के साथ ग्राम गरीबा के बाहर झोपड़ी में 2 साल से रह रही थी। वह मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करती थी। इसके अलावा आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) भी मजूदरी करते हैं।
आरोप है कि सुमित्रा ने सुगतिन और ईतवारिन का नाम दूसरे मर्दों से जोड़ते हुए गांव में अपमानजनक बातें फैला रही थी। जिसके कारण दोनों के घर में रोज विवाद होता था। पति भी उनपर शक करने लगे थे। दोनों ने इस बात से चिढ़कर उसे मारने की प्लानिंग कर डाली।
पहले तड़पाया फिर मौत के घाट उतारा
2 जनवरी की दोपहर दोनों सुमित्रा के झोपड़ी पर पहुंचे। जहां तीनों में जमकर विवाद हुआ। फिर गुस्से में आकर आरोपियों ने सुमित्रा के पैर-हाथ बांधे। इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर मिर्च पाउडर डाला दिया।
इस दौरान वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन झोपड़ी आबादी वाले जगह से काफी दूर था। बाद में आरोपियों ने सुमित्रा के छाती पर चढ़कर डंडों और लात-घूंसों से जमकर पीटा। जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वारदात के बाद झोपड़ी में आग लगाकर दोनों भाग निकलीं।

वारदात के बाद आरोपियों महिलाओं ने झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया।
मामले को दबाने की कोशिश
घटना वाली शाम ग्रामीणों को हत्या की जानकारी मिली। पहले तो ग्रामीणों ने बैठकर मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध के बाद 3 जनवरी को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
बता दें कि मृतक महिला अपने पति को छोड़कर गैर मर्द के साथ रहती थी। उसका पति हैदराबाद गया हुआ था। उसे मौत की जानकारी दी गई तो उसने आने से मना कर दिया। जिस मर्द के साथ अक्सर मृतका रहती थी, उसी को शव सुपुर्द किया गया है। अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।
PM रिपोर्ट में हार्ट बीट रुकने से मौत
मृतका के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद शॉर्ट रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत की बात सामने आई है। डॉक्टरों के मुताबिक सीने में चढ़कर पीटने के चलते हार्ट में दबाव बढ़ गया था। वहीं, एडिशनल एसपी धीरेन्द्र पटेल ने बताया कि शराब के नशे में सुमित्रा टिप्पणी करती थी।
हिरासत में लेकर की पूछताछ, स्वीकारा जुर्म
मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने जांच तेज की और सुगतिन और ईतवारिन को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वह उनके कैरेक्टर के बारे में गांव-गांव घूम-घूमकर अपमानजनक बातें फैला रही थी, इसलिए उसे मारा।
फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल डंडों सहित अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि आरोपी महिलाएं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

