महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए; अंतिम संस्कार कल

मुंबई// महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।

हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। घटनास्थल पर मलबा और आग की लपटें दिखाई दीं। तस्वीर में एक शव भी नजर आ रहा है। - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। घटनास्थल पर मलबा और आग की लपटें दिखाई दीं। तस्वीर में एक शव भी नजर आ रहा है।

पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था।

महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस बारामती पहुंच गए हैं। उन्होंने आज स्कूलों की छुट्‌टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। अजित के चाचा शरद पवार, पत्नी सुनेत्रा, दोनों बेटे और बहन सुप्रिया सुले भी बारामती पहुंच गई हैं।

इधर, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है। दूसरी टीम बारामती रवाना हो गई है।

इस बीच VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी।

अजित पवार की पार्टी NCP भाजपा-शिवसेना महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल है। उन्हें मिलाकर पार्टी के कुल 41 विधायक थे। वे खुद उपमुख्यमंत्री थे। उनके अलावा 7 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री हैं।

  • लैंडिंग की पहली कोशिश फेल हुई थी: सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11 पर लैंडिंग की कोशिश की। हालांकि उन्हें रनवे नहीं दिखा। दोनों पायलट ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया।
  • पायलट ने लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया: दूसरी बार विमान ने फिर से रनवे की ओर आना शुरू किया। पायलट ने बताया कि अब रनवे दिख रहा है। इसके बाद विमान को लैंडिंग की अनुमति दे दी गई, लेकिन अहम बात यह रही कि पायलट ने इस अनुमति की रीडबैक नहीं दी, यानी लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया।
  • दूसरी बार रनवे छूने से पहले ही प्लेन पलटाः करीब 8:43 बजे विमान का संपर्क टूट गया। विमान ने अपनी लोकेशन और स्पीड बताने वाले सिग्नल भेजना बंद कर दिया। जमीन छूने से पहले ही प्लेन पलटकर और रनवे से 100 मीटर पहले ही जमीन से टकरा गया।
  • जमीन पर गिरते ही प्लेन में 4-5 बार धमाके हुए: आई विटनेस के मुताबिक, रनवे पर टकराने के बाद प्लेन में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए।
  • आग के कारण लोग मदद नहीं कर पाए: एयरपोर्ट से आग और धुएं का गुबार देख स्थानीय लोग क्रैश साइट की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि मदद नहीं कर सके।
  • प्रत्यक्षदर्शी बोले- पहले ही लग रहा था हादसा होगा: बारामती एयरपोर्ट के पास गांव के कई लोगों ने हादसे से पहले प्लेन को देखा। एक आई विटनेस ने बताया- प्लेन रनवे के पास पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले ही क्रैश हो गया। जब प्लेन नीचे उतर रहा था, तभी लग रहा था कि हादसा होगा और ऐसा ही हुआ।
  • प्लेन के टुकड़े घर तक आकर गिरे: एक अन्य ग्रामीण ने बताया- प्लेन पहले गांव के ऊपर से गुजरा। फिर गांव के नीचे आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद रनवे पर जाकर पलटा और जमीन से टकरा गया। धमाके के बाद प्लेन के टुकड़े उड़कर हमारे घर तक आ गिरे।


    क्रैश साइट पर सिर्फ प्लेन का पिछला हिस्सा और इंजन मिला। बाकी सब जलकर राख हो गया।
    क्रैश साइट पर सिर्फ प्लेन का पिछला हिस्सा और इंजन मिला। बाकी सब जलकर राख हो गया।
    अजित पवार ने भाजपा विधायक को आखिरी फोन किया: अजित पवार के भतीजे और भाजपा विधायक रणजगजीत सिंह पाटिल ने बताया है कि हादसे से पहले अजित पवार ने उनसे फोन पर बात की थी। विमान में चढ़ने से पहले अजित पवार ने रणजगजीत सिंह से कहा था कि वे लैंडिंग के बाद उनसे बात करेंगे।


    कैप्टन सांभवी पाठक की फाइल फोटो।
    कैप्टन सांभवी पाठक की फाइल फोटो।
    बारामती में चुनाव सभा को संबोधित करने गए थे पवार
    CM अजित पवार बुधवार सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुए थे। सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।
    मौके से सभी के शव मिल गए हैं। हालांकि अभी पहचान होना बाकी है। इधर, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम बारामती गई है। दूसरी टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है।

प्लेन क्रैश के बाद की 7 तस्वीरें…

बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। कुछ मिनट में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।

बारामती में विमान क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। कुछ मिनट में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया।

आग बुझाने के बाद विमान के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे थे। इसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई।

आग बुझाने के बाद विमान के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे थे। इसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई।

बारामती एयरपोर्ट पर हादसे के बाद जलते हुए विमान की तस्वीर, इसमें बायीं तरफ एक शव दिखाई दे रहा है।

बारामती एयरपोर्ट पर हादसे के बाद जलते हुए विमान की तस्वीर, इसमें बायीं तरफ एक शव दिखाई दे रहा है।

क्रैश के बाद विमान आग का गोला बन गया था, इसलिए राहत कर्मियों को शव बाहर निकालने में परेशानी हुई।

क्रैश के बाद विमान आग का गोला बन गया था, इसलिए राहत कर्मियों को शव बाहर निकालने में परेशानी हुई।

पुलिसकर्मियों ने हादसे में मारे गए लोगों के शव एंबुलेंस से बारामती जिला अस्पताल भेजे।

पुलिसकर्मियों ने हादसे में मारे गए लोगों के शव एंबुलेंस से बारामती जिला अस्पताल भेजे।

प्लेन क्रैश के बाद उसका इंजन दूर जाकर गिरा।

प्लेन क्रैश के बाद उसका इंजन दूर जाकर गिरा।

लियरजेट कंपनी के प्लेन का मलबा, इसमें टेल नजर आ रही है। आमतौर पर ब्लैक बॉक्स इसी हिस्से में होता है।

लियरजेट कंपनी के प्लेन का मलबा, इसमें टेल नजर आ रही है। आमतौर पर ब्लैक बॉक्स इसी हिस्से में होता है।

एयरक्राफ्ट की सीट और उसके आस-पास बिखरे कागज। हादसे के बाद यह सीट दूर जा गिरी।

एयरक्राफ्ट की सीट और उसके आस-पास बिखरे कागज। हादसे के बाद यह सीट दूर जा गिरी।

हादसे वाली जगह पर कई कागज बिखरे थे। कहा जा रहा है कि ये अजित की पार्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट थे।

हादसे वाली जगह पर कई कागज बिखरे थे। कहा जा रहा है कि ये अजित की पार्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट थे।

National Politics