जमनीपाली – साडा कॉलोनी जमनीपाली पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में विद्युत नगर लायंस क्लब एवं मार्निंग वॉक कमेटी ने 77वॉं गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया।
गणतंत्र दिवस के इस मौके पर गार्डन को तोरण से सजाया गया । समारोह के मुख्य अतिथि शिवदानी शर्मा ने ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के ही दिन भारत के प्रथम राष्ट्र्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी देते हुए ध्वजारोहण किया और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र तिवारी, दशरथ शर्मा, रमेश जादूगर, गेंदलाल साहु, श्याम बिहारी शर्मा, श्याम सुंदर सोनी, रामप्रवेश सिंह, सीताराम यादव, विनोद अग्रवाल, मुरारी लाल सारथी, एल एम कैशर, लॉयन मोहन कुमार गुप्ता जी, भैय्या लाल यादव, अमन ठाकुर, बैद्यनाथ अग्रवाल, एन अंसारी, राधेश्याम प्रसाद सहित विद्युत नगर लायंस क्लब एवं मार्निंग वाॅक कमेटी के सदस्य गण उपस्थित थे । अंत में सभी अतिथियों और आयोजन समिति के सदस्यों को प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन राजेन्द्र तिवारी ने किया एवं एल एम कैशर ने आभार व्यक्त किया ।


