व्यापारी से 20 लाख की लूट…आरोपी ने डंडे से व्यापारी का सिर फोड़ा, CCTV कैमरे में कैद..आरोपी गिरफ्तार, कैश बरामद…

सरगुजा// छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार रात एक व्यापारी से 20 लाख की लूट हुई है। एक आरोपी ने डंडे से व्यापारी का सिर फोड़ दिया। इसके बाद कैश से भरे बैग को लेकर भाग गया। बैग लेकर भागते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

अंबिकापुर में एक आरोपी व्यापारी पर डंडे से हमला कर कैश से भरे बैग को लेकर भाग गया। CCTV कैमरे में कैद हुआ है। - Dainik Bhaskar

अंबिकापुर में एक आरोपी व्यापारी पर डंडे से हमला कर कैश से भरे बैग को लेकर भाग गया। CCTV कैमरे में कैद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यापारी का नाम अनिल अग्रवाल है। अनिल अग्रवाल मोबाइल फोन के डीलर हैं। वारदात को दीपक दास ने अपने साथी रोहित दास के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दीपक दास पहले अनिल अग्रवाल के यहां काम करता था।

अनिल अग्रवाल ने दीपक दास को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद गुस्से में अनिल अग्रवाल से बदला लेने के लिए दीपक दास ने अपने साथी के साथ साजिश रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों से 20 लाख रुपए बरामद कर लिया है।

बैग में भरे 20 लाख रुपए लेकर भागते हुए आरोपी CCTV कैमरे में कैद।

बैग में भरे 20 लाख रुपए लेकर भागते हुए आरोपी CCTV कैमरे में कैद।

आरोपी ने इसी डंडे से मारकर व्यापारी का सिर फोड़ा और पैसे लेकर भाग गया।

आरोपी ने इसी डंडे से मारकर व्यापारी का सिर फोड़ा और पैसे लेकर भाग गया।

अंबिकापुर में डंडे से हमले में व्यापारी का सिर फूट गया।

अंबिकापुर में डंडे से हमले में व्यापारी का सिर फूट गया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, मोबाइल कंपनी के डीलर और हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की फ्रेंचाइजी के संचालक डीलर अनिल अग्रवाल दिन भर का कलेक्शन लेकर रविवार रात करीब 9 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। रानी सती मंदिर कॉलोनी के लिए जैसे ही मुड़े बदमाश ने डंडे से हमला कर दिया।

इस दौरान सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे व्यापारी जमीन पर गिर पड़े। सिर पर बांस के मोटे डंडे से हमले से अनिल अग्रवाल स्कूटी से गिरकर बेहोश हो गए। आरोपी ने खून से सने व्यापारी से कैश से भरे बैग को छीन लिया। इसके बाद मौके से भागने लगा।

अंबिकापुर के सत्तीपारा में रात के समय यह घटना हुई।

अंबिकापुर के सत्तीपारा में रात के समय यह घटना हुई।

स्थानीय लोगों ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया

वहीं अनिल अग्रवाल को घायल अवस्था में देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। उन्हें निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया। जहां उनका इलाज जारी है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बैग में दिनभर के कलेक्शन के करीब 20 लाख रुपए थे। उन्होंने पैसे गिने नहीं थे, इसलिए वे इसकी सही जानकारी नहीं दे सके।

पुलिस ने दीपक दास और रोहित दास को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दीपक दास और रोहित दास को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने लूट के आरोपियों को अरेस्ट किया

सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने देर रात संदिग्ध की तलाश की। संदिग्ध ने मौके का फायदा उठाया। पैसों से भरा बैग लेकर अपनी बाइक से भाग रहा था। भागते समय उसकी बाइक भातूपारा के एक खेत में फंस गई। युवक पैसों का बैग और बाइक छोड़कर भाग गया था।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों से लूट की शेष रकम दो लाख रुपये बरामद कर लिया गया है।

Chhattisgarh