कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में आज कांग्रेस स्‍थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जावेगा

कोरबा – जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस, दिनांक 28 दिसम्बर 2025, रविवार को दोपहर 2.30 बजे मनाया जावेगा ।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय ने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, सेवादल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, पार्षद प्रत्याशी, जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस संगठन, प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने आग्रह किया है ।

Chhattisgarh