नशे में युवक-युवती ने देर रात सड़क पर जमकर किया हंगामा युवती बीच सड़क पर युवक को मारती रही थप्पड़, गाड़ी के सामने कूदकर जान देने की भी दी धमकी..सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो..

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे युवक और युवती ने देर रात सड़क पर जमकर हंगामा किया। युवती बीच सड़क पर युवक को थप्पड़ मारती रही। युवती और युवक एक घंटे तक बीच सड़क पर ड्रामेबाजी करते रहे। युवती गाड़ी के सामने कूदकर जान देने की बात कहती रही।

सारेराह युवक की पिटाई करती रही युवती। - Dainik Bhaskar

सारेराह युवक की पिटाई करती रही युवती।

इस दौरान युवकों ने उनकी हरकतों को देखकर पुलिस को बुला लिया। लेकिन, पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। युवती के थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

युवक तालापारा का रहने वाला है। युवती भी उसके मोहल्ले में रहती है। दोनों शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। तीन दिन पहले युवती अपने परिचित की किसी महिला के साथ कोनी रोड गई थी। इस दौरान युवक भी उसके साथ था। युवक शराब के नशे में था। वहीं, युवती भी नशे की हालत में थी।

पहले ये दो तस्वीर देखिए…

ट्रक के सामने कूदने की कोशिश कर रही युवती को युवक ने खींचा।

ट्रक के सामने कूदने की कोशिश कर रही युवती को युवक ने खींचा।

देर रात बीच सड़क पर युवक-युवती हंगामा करते रहे।

देर रात बीच सड़क पर युवक-युवती हंगामा करते रहे।

दोनों के बीच हुआ झगड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक-युवती बीच सड़क पर आपस में विवाद करने लगे। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि युवती बीच सड़क में वाहनों के सामने आकर जान देने की धमकी देती रही।

वहीं, युवक उसे मनाने की कोशिश करने लगा। उनके बीच यह ड्रामेबाजी देखकर युवकों को लगा कि युवक उस युवती से छेड़खानी कर रहा है। लेकिन, बाद में पता चला कि दोनों की हरकतें ठीक नहीं है।

युवक ने खुद युवती को थप्पड़ मारने के लिए कहा।

युवक ने खुद युवती को थप्पड़ मारने के लिए कहा।

युवक को थप्पड़ मारती रही युवती

इस दौरान युवती बीच सड़क पर युवक को थप्पड़ मारती रही। वहीं, युवक उसे मनाने की कोशिश करता रहा। उनके बीच करीब एक घंटे तक विवाद चलता रहा। उनकी हरकतों को देखकर युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को साथ ले गई। लेकिन, मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

युवती, लड़के को पीटती रही वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे।

युवती, लड़के को पीटती रही वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

युवक के साथ मारपीट करते देख युवकों ने युवती का वीडियो बना लिया। इसमें युवती, युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रही है। वहीं, युवक-युवती सड़क पर हंगामा मचाते भी नजर आ रहे हैं।

टीआई बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं इस पूरे मामले में टीआई भावेश सेंडे ने कहा कि युवक-युवती के विवाद की कोई शिकायत नहीं आई है। न ही उन्हें मारपीट की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने युवक-युवती को पुलिसकर्मियों के पकड़े जाने और कार्रवाई करने से भी इनकार किया।

Chhattisgarh