किराना दुकान संचालक की उसके भतीजे ने ही फावड़ा मारकर की हत्या..खुद भी कुएं के कूदा.?

कोरिया// छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जमगहना में किराना दुकान संचालक की उसके भतीजे ने फावड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक भागकर घर पहुंचा और फावड़ा वहीं रख दिया और पास के एक पुराने कुएं में कूद गया। कुएं में कूदने से युवक की भी मौत हो गई। युवक की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। मामला पटना थाना क्षेत्र का है।

कोरिया में भतीजे ने चाचा की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। - Dainik Bhaskar

कोरिया में भतीजे ने चाचा की फावड़ा मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, जमगहना के जूनापारा में किराना दुकान चलाने वाला 56 वर्षीय उपेंद्र नारायण बरगाह शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे अपनी दुकान के सामने अहाते में बैठा था। तभी उसका पड़ोसी 37 वर्षीय कौशल बरगाह फावड़ा लेकर आया और बिना कुछ बोले उसने उपेंद्र नारायण पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोपी की कुएं में कूदने से हो गई मौत

आरोपी की कुएं में कूदने से हो गई मौत

आरोपी कुएं में कूदा, हुई मौत फावड़े के कई बार वार से उपेंद्र की मौके पर मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर उपेंद्र को संभालने की कोशिश की। इस बीच आरोपी कौशल बरगाह मौके से भाग निकला और घर पहुंचा। कौशल ने घर में फावड़ा रखा और 100 मीटर दूर एक पुराने कुएं में कूद गया। लोगों ने कौशल को जब तक बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पंकज पटेल, एफएसएल विज्ञानी शारदा दुबे भी मौके पर पहुंचे। पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

युवक के इलाज में सहयोग कर रहा था मृतक परिजनों ने बताया कि कौशल की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। उपेंद्र उसके इलाज में आर्थिक मदद भी कर रहा था। उपेंद्र रिश्ते में आरोपी कौशल का चाचा था। परिजनों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच भी कोई विवाद नहीं था।

Chhattisgarh