प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल; कई जिलों के बदले गए कलेक्टर…कुणाल दुदावत कोरबा, अजीत वसंत सरगुजा कलेक्टर बने…

रायपुर// छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 11 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में 11 IAS का तबादला हुआ है। इनमें 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। - Dainik Bhaskar

अब तक कोरबा जिले के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को अस्थायी रूप से सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा से हटाकर कोरबा का कलेक्टर, जबकि देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा से ट्रांसफर कर दंतेवाड़ा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

बेमेतरा और नारायणपुर जिले में भी बदलाव

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर से ट्रांसफर कर बेमेतरा का कलेक्टर बनाया है। वहीं नम्रता जैन को रायपुर से हटाकर नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसी तरह अमित कुमार को नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त पद से हटाकर सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं अमित कुमार की जगह पर प्रकाश कुमार सर्वे को नगर निगम बिलासपुर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में फेरबदल

बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके पदभार संभालने के बाद संजीव कुमार झा को एनएचएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

जिला पंचायत और मंत्रालय में भी तबादले

प्रशासनिक आदेश के तहत गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

देखें पूरी सूची

1.  भोसकर विलास संदिपान, भा.प्र.से. (2011) 

   पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-सरगुजा 

   नया पद: अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक) 

2.  रणबीर शर्मा, भा.प्र.से. (2012) 

   पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-बेमेतरा 

   नया पद: प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक) 

कार्यभार ग्रहण करने पर  संजीव कुमार झा केवल इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

3.  अजीत वसंत, भा.प्र.से. (2013) 

   पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-कोरबा 

   नया पद: कलेक्टर, जिला-सरगुजा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

4.  कुणाल दुदावत, भा.प्र.से. (2017) 

   पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा 

   नया पद: कलेक्टर, जिला-कोरबा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

5.  देवेश कुमार ध्रुव, भा.प्र.से. (2018) 

   पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-सुकमा 

   नया पद: कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

6. सु. प्रतिष्ठा ममगाई, भा.प्र.से. (2018) 

   पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-नारायणपुर 

   नया पद: कलेक्टर, जिला-बेमेतरा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

7. सु. नम्रता जैन, भा.प्र.से. (2019) 

   पूर्व पद: अपर कलेक्टर, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार सेंटर प्रभारी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 

   नया पद: कलेक्टर, जिला-नारायणपुर (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

8.  अमित कुमार, भा.प्र.से. (2019) 

   पूर्व पद: आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर 

   नया पद: कलेक्टर, जिला-सुकमा (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

9.  प्रकाश कुमार सर्वे, भा.प्र.से. (2019) 

   पूर्व पद: अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 

   नया पद: आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

10.  गजेन्द्र सिंह ठाकुर, भा.प्र.से. (2019) 

    पूर्व पद: अपर कलेक्टर, सुकमा 

    नया पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

11. सु. रोमा श्रीवास्तव, भा.प्र.से. (2020) 

    पूर्व पद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी 

    नया पद: उप सचिव, मंत्रालय (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक)

Chhattisgarh