बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला…लाश को पेड़ पर लटका दिया..वारदात के 8 साल बाद 2 आरोपी पकड़ाए…

कवर्धा// छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया। मर्डर करने के बाद गर्लफ्रेंड के ही दुपट्टे से बांधकर लाश को पेड़ पर लटका दिया, ताकि सुसाइड लग सके। पुलिस ने वारदात के 8 साल बाद 2 आरोपियों को पकड़ा है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

कवर्धा जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया। 8 साल बाद आरोपियों को पकड़ा गया है। - Dainik Bhaskar

कवर्धा जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया। 8 साल बाद आरोपियों को पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम राजबाई गोड़ (14) है, जो कुकदूर थाना क्षेत्र के अमनिया की रहने वाली थी। राजबाई गोड़ का दयाल उर्फ दयालाल बैगा (27) से अफेयर था। दयालाल बैगा ने ही नाबालिग लड़की की हत्या की थी।

चश्मदीद महिला से कड़ाई से पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ।

चश्मदीद महिला से कड़ाई से पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, 17 मई 2017 को थाना कुकदूर क्षेत्र के कोलिहामाड़ा नाला के पास भेलवा पेड़ पर राजबाई गोड़ की लाश लटकी मिली थी। स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना बताया। इसके आधार यह स्पष्ट हुआ कि मामला आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का है। किसी ने मारकर लाश को पेड़ पर लटका दिया है।

2025 में खोली गई ब्लाइंड मर्डर केस की फाइल

कुकदूर पुलिस ने 27 मई 2017 को अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच तेज की। पुलिस ने उस दौरान जांच की, लेकिन हत्या का खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने जिले में ब्लाइंड मर्डर केस की फाइल 2025 में दोबारा खोली।

कुकदूर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का रिकॉर्ड खंगाला। जिस पर संदेह था, उस चश्मदीद महिला से कड़ाई से पूछताछ हुई। पहले चश्मदीद ने गुमराह करने की कोशिश, लेकिन बाद में पूरी सच्चाई बताई। चश्मदीद ने बताया कि शादी नहीं करने की वजह से राजबाई की हत्या हुई थी।

मर्डर का आरोपी दयाल उर्फ दयालाल बैगा और नाबालिग।

मर्डर का आरोपी दयाल उर्फ दयालाल बैगा और नाबालिग।

साक्षी ने कोर्ट को हत्या की पूरी कहानी सुनाई

चश्मदीद साक्षी लक्ष्मण टेकाम ने बताया कि डर की वजह से वह उस समय कुछ बोल नहीं पाई। बयान कोर्ट में क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 164 के तहत रिकॉर्ड किया गया, जिससे केस को एक अहम दिशा मिली। गवाह ने बताया कि इस अपराध में दो लोग शामिल थे।

सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रमला उर्फ ​​राम धुर्वे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान रमला ने कबूल किया कि दयाल उर्फ ​​दयालाल बैगा ने लड़की का मर्डर किया था। उसने लड़की का गला घोंट दिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर दुपट्टे से लाश को एक पेड़ से लटका दिया।

इसके बाद पुलिस ने घोघरा के रहने वाले दयाल उर्फ ​​दयालाल बैगा को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल हाथीबुदन गांव में रह रहा था। कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

8 साल बाद कवर्धा पुलिस ने मामले को सुलझाया है।

8 साल बाद कवर्धा पुलिस ने मामले को सुलझाया है।

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के 14 मामलों को सुलझाया

बता दें कि कबीरधाम पुलिस ने पिछले एक साल के अंदर जिले के पुराने ब्लाइंड मर्डर के कुल 14 मामलों को सुलझाया है। इनमें कवर्धा थाना क्षेत्र का चर्चित डॉक्टर दंपत्ति डबल मर्डर हत्याकांड, थाना तरेगांव और थाना पिपरिया के अंधे कत्ल प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल हैं।

SP धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस सालों से लंबित और जटिल अंधे कत्ल प्रकरणों को प्राथमिकता पर लेते हुए एक के बाद एक केस सॉल्व कर रही है। SP धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कबीरधाम पुलिस यह स्पष्ट संदेश देती है कि गंभीर अपराध चाहे कितने भी पुराने क्यों न हों, अपराधी कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।

कवर्धा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कबीरधाम पुलिस ऐसे सभी अनसुलझे मामलों पर कठोर और प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखेगी। ASP पुष्पेन्द्र कुमार बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पुलिस भूपत सिंह की भी भूमिका रही।

Chhattisgarh