कोरबा – जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने संयुक्त रूप से प्रेस नोट जारी कर बताया कि 6 दिसम्बर 2025 को प्रात: 11 बजे, ओपन थियेटर घंटाघर के पास स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सविंधान रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान एवं नारायण कुर्रे ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी सहित कांग्रेस संगठन के समस्त प्रकोष्ठ एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है ।

