तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचला…एक बच्चे की मौत..दूसरे की हालत नाजुक..परिजनों ने FIR दर्ज नहीं होने पर रसूखदार को बचाने का लगाया आरोप

दुर्ग-भिलाई// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। बच्चा वेंटिलेटर पर है। घायल बच्चे के सिर में गहरी चोटें आई हैं। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

दुर्ग में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 2 बच्चों को कुचल दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। - Dainik Bhaskar

दुर्ग में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने 2 बच्चों को कुचल दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम ताकेश्वर साहू (12) है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था। वहीं ताकेश्वर साहू का दोस्त प्रहलाद यदु (10) भी अमलेश्वर का रहने वाला है। फॉर्च्यूनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चे हवा में करीब 2 फीट ऊपर उछले, फिर साइकिल सहित सड़क पर 20-30 मीटर घिसटते चले गए।

जिस गाड़ी ने बच्चों को टक्कर मारी, उस गाड़ी के मालिक का नाम नारायण अग्रवाल है। ये NK कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं। वहीं FIR दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने रसूखदार को बचाने का आरोप लगाया है। ड्राइवर और गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए…

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया।

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया।

हादसे के बाद कार मौके पर खड़ी रही। स्थानीय लोगों ने बच्चों को उठाया।

हादसे के बाद कार मौके पर खड़ी रही। स्थानीय लोगों ने बच्चों को उठाया।

कार की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी पिलाया, लेकिन बच्चा रोता रहा।

कार की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी पिलाया, लेकिन बच्चा रोता रहा।

2 दोस्तों के साथ दादी से मिलने जा रहा था ताकेश्वर

शनिवार को स्कूल से आने के बाद ताकेश्वर साहू अपनी दादी से मिलने जा रहा था। दादी पास में ही काम पर गई थी। एक साइकिल में एक दोस्त अकेला पहले निकल गया था। उसके बाद ताकेश्वर अपने दोस्त प्रहलाद के साथ जा रहा था, लेकिन तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक मुताबिक राजनांदगांव पासिंग जिस गाड़ी ने साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मारी वे दो गाड़ियों में रायपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे थे। एक गाड़ी से हादसा हुआ, उसे थाना में खड़ दिया गया। वे दूसरी गाड़ी से बच्चों को लेकर मेकाहारा गए। बाद में उसी गाड़ी से वो चले गए। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

फॉर्च्यूनर के को-ड्राइविंग सीट से उतरकर शख्स कैमरे में दिखा।

फॉर्च्यूनर के को-ड्राइविंग सीट से उतरकर शख्स कैमरे में दिखा।

पिता बोले- राजनीति रसूखदार के कारण कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

ताकेश्वर कक्षा 6वीं का छात्र था तो वहीं प्रहलाद कक्षा चौथी का छात्र है। ताकेश्वर के पिता पिछले 3 दिनों से न्याय की उम्मीद में भटक रहे हैं। दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में उन्होंने रोते हुए बताया कि तीन दिन के बाद भी पुलिस वाले FIR नहीं लिख रहे हैं। पुलिसवाले कह रहे हैं, मेकाहारा से रिपोर्ट आएगी तो मामला दर्ज करेंगे।

राजनांदगांव पासिंग फॉर्च्यूनर (CG08 AW 9300) ने बच्चों को टक्कर मारी थी।

राजनांदगांव पासिंग फॉर्च्यूनर (CG08 AW 9300) ने बच्चों को टक्कर मारी थी।

पिता बोले- पैसों का दे रहे हैं ऑफर पिता रोहित साहू ने इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस एफआईआर नहीं कर रही है। 7 से 8 लोग आ चुके हैं, कह रहे हैं कि मान-समझौता कर लो, लेकिन मुझे बस न्याय चाहिए।

मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं खुद में सक्षम हूं। जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती मेरे बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। अगर उन्हें सजा होगी तो कम से कम मेरे बेटे को ये तो लगेगा कि मेरे पिताजी ने मुझे इंसाफ दिलाया है।

ये तस्वीर मृत बच्चे ताकेश्वर साहू की है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था।

ये तस्वीर मृत बच्चे ताकेश्वर साहू की है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था।

कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे चक्का जाम मामले में पिता ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों को बचा रही है। अगर जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर चक्काजाम करेंगे। इस मामले में कॉलोनी के लोग भी हमारे साथ हैं। जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक मेरे बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, भटक रहे परिजन

वहीं मृत बच्चे के चाचा डोमन साहू ने कहा कि एक्सीडेंट के बाद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। जिस कार ने टक्कर मारी, उन्हीं लोगों ने बच्चे को अस्पताल में एडमिट किया। जिस कार से हादसा हुआ वो कार वहीं छोड़ दिए थे। दूसरी गाड़ी से बच्चे को लेकर हॉस्पिटल गए।

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस वालों ने साफ कह दिया कि जब तक रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक कार्रवाई नहीं होगी। 4 दिनों में हमसे कोई संपर्क नहीं किया। दूसरे बच्चे की हालत काफी गंभीर है। मेरे बच्चे चले गए। मुझे न्याय चाहिए।

थाना प्रभारी बोले- आरोपी के खिलाफ दर्ज करेंगे FIR

वहीं मामले में अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत कुमार बघेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल बच्चों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसका पोस्टमॉर्टम भी हो गया है। मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक भागा नहीं, बल्कि उसने अपनी गाड़ी से बच्चे को अस्पताल ले गया था। फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Chhattisgarh