बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। रेलवे और बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 11 लोगों का इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है।इनमें बच्चे भी शामिल हैं। हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है।

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। 5 लोगों की मौत हो गई है।
रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने ने अब तक कई यात्रियों को बचा लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा है। फिलहाल पूरे रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

बिलासपुर के लाल खदान में हादसे के बाद यात्रियों को सीढ़ियों से नीचे उतारा जा रहा।

ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाला जा रहा है। हादसे वाली जगह पर यात्रियों की भीड़ जुटी है।

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। पैसेंजर ट्रेन का इंजन खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया।
बिलासपुर रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बिलासपुर रेलवे के सीनियर डीसी ने कहा कि जिसके भी परिजन अगर लापता हैं, तो वह हेल्पलाइन में कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जानकारी साझा करने की अपील की है।
बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
चांपा: 8085956528
रायगढ़: 9752485600
पेंड्रा रोड: 8294730162
कोरबा: 7869953330

