मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर// मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में ब्लास्ट होने से आठ मजदूर घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब खदान में बारूद भरा जा रहा था। हादसे में घायल सभी मजदूरों को गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चिरमिरी कोयला खदान में ब्लास्ट के बाद आठ मजदूर घायल
घायलों में महिला मजदूर भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही चिरमिरी नगर निगम के महापौर राम नरेश राय और एसईसीएल के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में मौजूद हैं। मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है।
हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए…

ब्लास्ट के बाद कोयला खदान में डैमेज गाड़ियां और मलबा।

खदान में ब्लास्ट करने के लिए बारूद भरते समय हुआ विस्फोट

खदान में ब्लास्ट के बाद घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खदान में ब्लास्ट के लिए बारूद भरते वक्त हुआ विस्फोट
जानकारी के अनुसार, मजदूर ओपन कास्ट खदान में ब्लास्ट करने के लिए डेटोनेटर में बारूद भर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारूद में विस्फोट हो गया, जिससे यह हादसा हुआ।
ब्लास्ट के बाद ओपन कास्ट खदान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।

घायल मजदूरों को गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में घायल मजदूरों की खबर लेने इकट्ठा हुए।

