युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद लगा ली फांसी..सुसाइड के पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट में गर्लफ्रेंड के धोखा देने का किया जिक्र

जशपुर// छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार को एक कपल का शव मिला। बॉयफ्रेंड की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली, जबकि गर्लफ्रेंड का शव पेड़ के नीचे मिला। आशंका जताई जा रही है कि पहले बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, फिर फांसी लगा ली। सुसाइड के पहले उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है, जिसमें गर्लफ्रेंड की ओर से चिट करने का जिक्र किया गया है।

मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान टांगर गांव निवासी चूड़ा मणि पैंकरा (24) और युवती की पहचान माटीपहाड़छर्रा निवासी संदीला पैंकरा (24) के रूप में हुई है। जो कि लापता थे। युवक ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए।

एक पोस्ट में उसने लिखा- संदीला मुझसे चिट कर रही थी, इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा। माफ करना मुझे, अगर दूसरा जन्म होता है न तो मुझे अगला जन्म चाहिए। ये दुनिया के लोग धोखेबाज होते हैं। ऐसी जिंदगी अब नहीं जीना मुझे अब।

सोशल मीडिया पर फोटो और पोस्ट शेयर किए।

सोशल मीडिया पर फोटो और पोस्ट शेयर किए।

ये है पूरा मामला?

दरअसल, 16 सितंबर की रात खाने के बाद गर्लफ्रेंड संदीला घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। 17 सितंबर की सुबह कोल्हेनझरिया पुलिस चौकी में पिता ने शिकायत दर्ज कराई। खोजबीन के दौरान गोठान के पास पेड़ के नीचे उसकी लाश मिली।

जबकि गर्लफ्रेंड का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों सूचना पाकर कोल्हेनझरिया पुलिस चौकी और तुमला थाना की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ऐसे बढ़ी नजदीकियां

जांच में सामने आया कि मृतक चूड़ा मणि के रिश्तेदार माटीपहाड़छर्रा में रहते थे और वह अक्सर वहां आया-जाया करता था। इसी दौरान उसका संदीला से संपर्क और प्रेम संबंध बने। परिजनों और गांव वालों का कहना है कि पिछले कुछ समय से दोनों के संबंधों को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- आज मेरी मौत होगी।

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- आज मेरी मौत होगी।

हत्या करके खुद ने लगाई फांसी

आशंका जताई जा रही है कि बॉयफ्रेंड ने मिलने के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाया होगा। फिर दोनों में विवाद के उसने गर्लफ्रेंड की हत्या की होगी। जिसके बाद फंदे पर झूल गया होगा। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा-SSP

इस मामले में SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

SSP ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

SSP ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Chhattisgarh