Weekly Career Horoscope 15 to 21 May 2023: सूर्य और बुध करेंगे मीन राशि में गोचर, जानें सभी राशियों की आर्थिक स्थिति पर केसा रहेगा प्रभाव…

Weekly Career Horoscope 15 to 21 May 2023: इस सप्ताह दो ग्रह एक साथ मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलेगा। इस सप्ताह मेष, मिथुन, कर्क सहित कई राशियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर।

Saptahik Rashifal, 15 to 21 May 2023: धन और करियर के मामले में यह सप्ताह मेष, मिथुन, कर्क, सिंह सहित करीब 7 राशि के लोगों के लिए करियर में सफलता और धन लाभ कराने वाला साबित होगा। साथ ही इस सप्ताह कई राशि के जातकों को अपने भविष्य को लेकर बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी।

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में होगी उन्नति

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में होगी उन्नति

मेष राशि के लोगों के लिए धन और करियर के मामले में यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति कराने वाला रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट आपके लिए शुभ संयोग लेकर आएगा। घर परिवार में भी सुख सौहार्द बना रहेगा। अपने परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी बच्चे के बारे में सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा भी शुभ संयोग बनेंगे और यात्रा सफल रहेंगी। आपकी यात्राओं को सफल बनाने में आपको किसी युवक की मदद मिलेगी

शुभ दिन : 14,17,18

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह रहेंगे अधिक खर्च

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह रहेंगे अधिक खर्च

वृषभ राशि के लोगों के लिए सलाह है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी राय और बातें खुलकर रखने की कोशिश करें तो आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में भी खुल कर अपनी राय रखने की कोशिश करें तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेंगे हालांकि, कोई नया इन्वेस्टमेंट आपको इस सप्ताह कुछ खास फायदा नहीं देगा। इस सप्ताह की गई यात्राओं में शुरुआती दौर में कुछ ख़ास फ़ायदे नहीं होंगे लेकिन अचानक से सप्ताह के मध्य में आपको यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में समय धीरे धीरे बेहतर होता जाएगा।
शुभ दिन : 16,17

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह मिलेगा धन लाभ

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह मिलेगा धन लाभ

मिथुन राशि के जातकों का इस सप्ताह कुछ नए प्रोजेक्ट की तरफ आकर्षण अधिक रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। इस सप्ताह आपको धन लाभ होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको इस संबंध में कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने व्यवसाय को लेकर सप्ताह के अंत में अपने पुराने अनुभवों को ध्यान में रखकर अपने भविष्य के लिए प्लानिंग करें।
शुभ दिन : 13,14,15,16,19

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : संतोषजनक रहेगी आर्थिक स्थिति

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : संतोषजनक रहेगी आर्थिक स्थिति

कर्क राशि के लोग इस सप्ताह अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी संतोषजनक रहने वाले हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय धीरे धीरे ठीक होगा। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी शुभ संयोग बनेंगे और यात्रा सफल रहेंगी। हालांकि, सप्ताह के अंत में अपने प्रोजेक्ट को लेकर अत्याधिक पोस्सेस्सिव होना आपके लिए कष्टकारी साबित होने वाला है। सप्ताह के अंत में अपने जीवन में काफी बदलाव नजर आ सकते हैं।
शुभ दिन : 17,18,19

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : मान सम्मान में होगी बढ़ोतरी

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : मान सम्मान में होगी बढ़ोतरी

सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। साथ ही आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके प्रोजेक्ट को समय पर पूर्ण करने के लिए आपको किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता प्राप्त हो सकती है जिनकी आर्थिक मामलों में पकड़ मजबूत है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है एवं धन लाभ रहेंगे। इस सप्ताह किए गए निवेश आपके लिए भविष्य में लंबे समय तक बेहतर परिणाम लेकर आएंगे। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में सुखद समय व्यतीत हो सकता है।
शुभ दिन : 14,15,16,17

कन्या आर्थिक साप्ताहिक राशिफल : आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

कन्या आर्थिक साप्ताहिक राशिफल : आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कराने वाला रहेगा। आपके प्रियजन इस सप्ताह आर्थिक मदद कर सकते हैं। उनके सहयोग से निवेशों में शुभ फल प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी साझेदारी में किए गए काम आपके हक में फैसला देंगे। परिवार में किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है या फिर कुछ स्थितियां आपके कंट्रोल से बाहर जा सकती हैं। सप्ताह के अंत में आपको किए गए वादे पूरे होते नज़र नहीं आ रहे हैं। अपनी तरफ से एक बैक अप प्लान को लेकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
शुभ दिन : 13,15,16,18

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: यात्राओं से मिलेगा लाभ

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: यात्राओं से मिलेगा लाभ

कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी और आप अपनी प्रोजेक्ट की सफलता को देख कर थोड़ा सा रिलैक्स भी होते जाएंगे। इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ, अपने सुंदर भविष्य के लिए प्लानिंग मूड में रहेंगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं किसी युवा की मदद से यात्राओं में अधिक सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में आपकी लापरवाही की वजह से व्यय अधिक हो सकते हैं। सेहत में शनै शनै सुधार आएंगे। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है।
शुभ दिन : 13,14,17,18

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : मिलेगा सुखद समाचार

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : मिलेगा सुखद समाचार

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और सप्ताह की शुरुआत में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। इस सप्ताह की गई यात्राओं से आपको सुखद समाचार प्राप्त होगा। इस सप्ताह कोर्ट कचहरी के मामले आपके लिए कष्ट लेकर आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी व्यय अधिक होगा और अचानक से धन हानि की संभावना हो सकती हैं। सेहत की तरफ भी आपको खास ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में फोकस के साथ किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएँगे।
शुभ दिन : 14,17,18,19

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : यात्राओं से होगा लाभ

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : यात्राओं से होगा लाभ

आर्थिक मामलों में धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह यात्राओं द्वारा भी सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी। आर्थिक मामलों में अपने पर भरोसा कर निर्णय लें तो बेहतर होगा और धन लाभ भी तभी आएंगे। सप्ताह के अंत में किसी मातृतुल्य महिला को लेकर मन बेचैन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।
शुभ दिन : 17,18

मकर आर्थिक साप्ताहिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में होगी उन्नति

मकर आर्थिक साप्ताहिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में होगी उन्नति

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और मान सम्मान भी बढ़ेगा। आपके प्रोजेक्ट को सफल बनाने में आपको कोई ऐसे व्यक्ति सहयोग देंगे जिनके व्यवहार कुशलता के सब कायल हैं। आर्थिक मामलों में हालांकि सुनिए सबकी लेकिन करिए अपने मन की तभी उन्नति होगी और आपको धन लाभ मिलेगा। इस सप्ताह आप जो भी यात्राएं करेंगे उन सभी में आपको सफलता हासिल होगी। सप्ताह के अंत में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की वजह से आपके जीवन में कष्ट बढ़ सकते हैं।

शुभ दिन : 13,14,18

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में होगी उन्नति

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में होगी उन्नति

कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा सा दान पुण्य अवश्य करें, ऐसा करने से धन आगमन अधिक होगा। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा शुभ संयोग बनाएंगी। सप्ताह के अंत में थोड़ा सावधानी के साथ काम करें।
शुभ दिन : 14,15,16,18

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगी सप्ताह

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगी सप्ताह

मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में यह सप्ताह काफी अनुकूल साबित होगा। आपको इस सप्ताह धन लाभ की प्रबल स्थितियां हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी लेकिन धीरे धीरे उन्नति के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में आपके द्वारा किए गए प्रयास आपके लिए भविष्य में सुख समृद्धि का द्वार खोलेंगे।



शुभ दिन : 15,19