8वीं की छात्रा से 3 दोस्तों ने अलग-अलग दिन किया दुष्कर्म…स्कूल में बच्ची को गुड टच बैड टच की जानकारी मिली तो खुला मामला…

सूरजपुर// छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 8वीं की छात्रा से 3 दोस्तों ने अलग-अलग दिन रेप किया है। दो युवक दो साल से उसका दैहिक शोषण कर रहे थे। जबकि तीसरा युवक ने पिछले महीने दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ, जब स्कूल में बच्ची को गुड टच बैड टच की जानकारी मिली।

14 साल की छात्रा ने स्कूल में बताया कि, तीन युवकों ने उसके साथ अलग-अलग दिनों में कई बार रेप किया है। छात्रा अपने साथ कुछ दिन पहले हुए रेप के बाद गुमसुम थी। अब 4 अगस्त को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना चांदनी बिहारपुर क्षेत्र की है।

तीन युवकों ने उसके साथ अलग-अलग दिनों में कई बार रेप किया है।

तीन युवकों ने उसके साथ अलग-अलग दिनों में कई बार रेप किया है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पीड़िता छात्रा ने जैसे ही रेप की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी, तो टीचर ने सूरजपुर बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल को दी। छात्रा की CWC में 31 जुलाई को काउंसलिंग की गई। छात्रा ने बताया कि, 2 साल पहले जब वो 6वीं में थी, तब नानी के घर गई थी। वहां उसकी पहचान देवढ़ी के युवकों के साथ हुई थी। उनसे बातचीत हुई। बाद में वे युवक उसके गांव पहुंच गए।

युवकों ने गांव की ही शादीशुदा युवती सिमरन से संपर्क कर छात्रा को बुलाया। एक युवक ने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। वो रोने लगी तो उसे समझा-बुझाकर युवती के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद युवक ने अलग-अलग दिनों में कई बार उसके साथ रेप किया।

दो दोस्तों ने भी किया दुष्कर्म

पहले युवक ने करीब सालभर तक दैहिक शोषण किया। इसके बाद उसका दोस्त भी छात्रा का दैहिक शोषण करने लगा। उसने भी सिमरन के माध्यम से छात्रा को बुलाकर कई बार दैहिक शोषण किया। कुछ दिनों पहले तीसरे दोस्त ने सिमरन के माध्यम से छात्रा को बुलाकर उसके साथ रेप किया। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। तीसरे युवक के रेप के बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी थी।

चांदनी थाने में दो दिन नहीं लिखी FIR

CWC सूरजपुर ने 31 जुलाई को छात्रा का बयान दर्ज किया। सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर से संपर्क किया गया। एसपी ने चांदनी थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। छात्रा को चांदनी थाने भेजा गया। दो दिन तक छात्रा अपने परिजनों के साथ चांदनी थाने गई, लेकिन थानेदार ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उल्टा सवाल किया कि वे CWC और एसपी के पास क्यों गए थे ?

इसकी जानकारी CWC के जिला अधिकारी मनोज जायसवाल को मिली, तो उन्होंने छात्रा को सूरजपुर बुलाया, फिर से एसपी से संपर्क किया। एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर सूरजपुर थाने में 4 अगस्त को शून्य में अपराध दर्ज किया गया। 5 अगस्त को मामला सूरजपुर थाने से चांदनी बिहारपुर भेजा गया। चांदनी बिहारपुर पुलिस ने धारा 351 (2), 64 (2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

एसपी ने गिरफ्तारी के लिए बनाई टीम

इस मामले में सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया है। छात्रा की परिचित महिला सिमरन की भी मामले में भूमिका संदिग्ध है। उसके खिलाफ भी मामले में जांच की जाएगी।

Chhattisgarh