पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने अपनी सौतन को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी महिला गिरफ्तार..

पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने अपनी सौतन को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी महिला गिरफ्तार..

जगदलपुर// छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक महिला ने अपनी सौतन को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक कारणों की वजह से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, परपा इलाके के रहने वाले बालसिंह ने दो शादियां की थी। जिसमें पहली पत्नी झिमटी कश्यप (50) और दूसरी पत्नी शांति कश्यप (45) थी। दोनों एक ही घर में एक साथ रहते थे। बालसिंह के झिमटी से 3 बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में तीनों काम से हैदराबाद में हैं।

दोनों घर में अकेले थे, तभी की हत्या

एक दिन पहले जब दोनों पत्नियों का पति बालसिंह घर में नहीं था, तब दोनों के बीच में जमकर विवाद हुआ। वहीं पहली पत्नी शांति ने दूसरी पत्नी को लाठी से जमकर पीट दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं जब पति घर पहुंचा तो उसने खून से लथपथ अपनी पत्नी की लाश देखी।

महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Chhattisgarh