‘CPR दे रहा है लड़की को…’, दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो वायरल, ट्रेन में फर्श पर बैठकर Kiss करते दिखा कपल….

Delhi Metro Viral Video: इस घटना के खबरों में आने के बाद तमाम लोगों ने डीएमआरसी की आलोचना की। एक यूजर ने तो DCP दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए ट्वीट किया- क्या आप जाग रहे हैं? वहीं कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें लड़की नशे में लग रही है। एक शख्स ने लिखा कि क्या हो गया है युवाओं को? अन्य ने मजाकिया कमेंट किया कि सीपीआर दे रहा है लड़की को।

Metro Main Kissing Viral News : दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला Kissing का है। दरअसल, एक यंग कपल दिल्ली मेट्रो के कोच में फर्श पर बैठकर यात्रा कर रहा था। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि युवती लड़के की गोद में लेटी है और युवक उसको किस कर रहा है। इंटरनेट की जनता को इस कपल हरकत ठीक नहीं लगी, जिसके चलते वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। बहुत से यूजर्स कपल के लिए भला-बुरा बोल रहे हैं, वहीं कुछ तो मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। जैसे कुछ यूजर्स ने लिखा कि लड़का लड़की को सीपीआर दे रहा है। जबकि कईयों ने इसे अशलील बताया। कुछ यूजर्स ने कहा कि आजका युवा कहां फंस गया है। कैसे करियर बनाएगा। वहीं कुछ लोगों ने ट्वीट कर ‘दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन’ (DMRC) से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने की गुजारिश की है।

मेट्रो के फर्श पर बैठ किया लिपलॉक…

मेट्रो के फर्श पर बैठ किया लिपलॉक...

यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। Twitter पर @SonOfChoudhary नाम के यूजर ने 9 मई को यह 30 सेकंड का क्लिप शेयर किया और लिखा – दिल्ली मेट्रो का नाम बदलकर पोर्नहब क्यों नहीं रख देते? खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को 5500 से ज्यादा लाइक्स और 1 लाख 75 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हम वायरल क्लिप में देख सकते हैं कि मेट्रो रेल के फर्श पर एक लड़का बैठा है और कथित गर्लफ्रेंड उसकी गोद में लेटी हुई है। दोनों बिना किसी झिझक और संकोच के एक दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं। लगता है कि यह वीडियो सामने की तरफ सीट पर बैठे किसी यात्री ने रिकॉर्ड किया होगा।

कई यूजर करने लगे मजाकिया टिप्पणी

कई यूजर करने लगे मजाकिया टिप्पणी

इस घटना के खबरों में आने के बाद तमाम लोगों ने डीएमआरसी की आलोचना की। एक यूजर ने तो DCP दिल्ली मेट्रो को टैग करते हुए ट्वीट किया- क्या आप जाग रहे हैं? वहीं कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें लड़की नशे में लग रही है। एक शख्स ने लिखा कि क्या हो गया है युवाओं को? अन्य ने मजाकिया कमेंट किया कि सीपीआर दे रहा है लड़की को। बता दें, ‘दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन’ के संचालन और रखरखाव अधिनियम एक्ट में धारा-59 के तहत अभद्रता को दंडनीय अपराध माना गया है। इसको लेकर बीते दिनों DMRC ने लोगों से मेट्रो में यात्रा के दौरान मर्यादा बनाए रखने की अपील की थी। DMRC ने कहा था कि यात्रियों को ऐसी कोई ड्रेस नहीं पहननी चाहिए या एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए, जिससे साथी यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचे। हालांकि, यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद व्यक्तिगत मामला है, पर यात्रियों से उम्मीद की जाती है कि वो एक जिम्मेदार नागरिक की तरह आचरण करेंगे।

इंटरनेट पर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो का वीडियो

https://twitter.com/SonOfChoudhary/status/1655839386230194177?s=20