बैलेंस बिगड़ने से 60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल-ट्रक…5 मजदूर की मौत 4 की हालत गंभीर…

बैलेंस बिगड़ने से 60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल-ट्रक…5 मजदूर की मौत 4 की हालत गंभीर…

कवर्धा// छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। ग्राम पंचायत आगरपानी के चाटा गांव के पास मोड़ में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

11 जुलाई की सुबह स्थानीय लोगों ने बोरवेल गाड़ी को खाई में गिरा देखा। उन्होंने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का मलबा हटाया तो देखा लोग दबे हुए मिले। ट्रक के नीचे दबे कुछ लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए दिखाई दिए। घायलों को कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें कवर्धा रेफर किया गया है। सीएम साय ने हादसे पर दुख जताया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

ट्रक के नीचे दबे थे मजदूर, पुलिस ने रेस्क्यू कर 5 घायलों को बाहर निकाला।

ट्रक के नीचे दबे थे मजदूर, पुलिस ने रेस्क्यू कर 5 घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में जान पांच लोगों की मौत।

हादसे में जान पांच लोगों की मौत।

मृतकों के नाम 1. गजेंद्र राम (उम्र 30 वर्ष) कुनकुरी, जशपुर 2. सुभाष राम (उम्र 25 वर्ष) कुनकुरी, जशपुर 3. हरीश (उम्र 19 वर्ष) कुनकुरी, जशपुर 4. देवधर (उम्र 45), जशपुर 5. राज (50 वर्ष) तमिलनाडु

गाड़ी में बोरवेल खनन का सामान लदा था, जिसमें कुल 9 लोग सवार थे।

गाड़ी में बोरवेल खनन का सामान लदा था, जिसमें कुल 9 लोग सवार थे।

ट्रक के नीचे दबे लोगों ने लगाई आवाज

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे, बोरवोल गाड़ी क्रमांक TN 88 D 1702 शहडोल से बेमेतरा जा रही तभी ग्राम चांटा थाना कुकदूर के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई, जिससे घटनास्थल पर 3 लोगों की मौत हो गई। 6 घायलों को कुकदूर अस्पताल भेजा गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया।

खाई में बड़े पत्थर होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में बोरवेल खनन का सामान लदा था।

Chhattisgarh