Weekly Career Horoscope 8 to 14 May 2023: मंगल बुध के परिवर्तन से इस हफ्ते मिलेगा वृष, कर्क समेत कई राशियों को आर्थिक लाभ..

Weekly Career Horoscope 8 to 14 May 2023: मई के इस सप्ताह मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे तो बुध अस्त अवस्था से निकलकर उदय अवस्था में आएंगे। इसके साथ ही सप्ताह के अंत में सूर्य मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वृष, कर्क समेत कई राशियों के लिए मई का सप्ताह आर्थिक मामलों में उन्नतिदायक रहेगा। आइए जानते हैं धन और करियर के मामले में मई का यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

Saptahik Rashifal, 8 to 14 May 2023: मई के इस सप्ताह मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे तो बुध मेष राशि में उदय होंगे। वहीं मेष राशि में बृहस्पति, राहु, सूर्य और बुध के होने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, धनु समेत कई राशियों को आर्थिक और करियर के मामले में यह सप्ताह बेहद फायदेमंद रहेगा। हालांकि कुछ राशियों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आइए ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से जानते हैं कि आपके लिए मई का यह सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में कैसा रहेगा।

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

मेष साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

मेष राशि वालों कार्यक्षेत्र में मई के इस सप्ताह अच्छी उन्नति होगी और काल चक्र अब आपके हक में फैसला देता जाएगा। यह समय नए प्रोजेक्ट की तरफ ध्यान देने का है और उन पर अमल करने का है। सेहत में अच्छे सुधार इस सप्ताह से नजर आ रहे हैं और आपकी तंदुरुस्ती को बरकरार रखने में आपको किसी पिता तुल्य व्यक्ति की मदद मिलेगी। परिवार में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग लेकर आएगी एवं आपसी प्रेम पुख्ता होंगे। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा भी शुभ संकेत प्राप्त हो रहे हैं और यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी। लव लाइफ में आप अपने साथी के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में व्यय अधिक रहेंगे और इस तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ दिन: 9, 10, 11, 12

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुखद समाचार प्राप्त होगा

वृषभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: सुखद समाचार प्राप्त होगा

वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में मई का यह सप्ताह अच्छा रहेगा और धन लाभ की स्थितियां बनेंगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको धन लाभ के सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की एंट्री होगी। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा स्थितियों को सुधारें तो बेहतर होगा अन्यथा कष्ट आपके लिए ही बढ़ रहे हैं। सेहत को सुधारना है तो आपको अपनी तरफ से भविष्योन्मुखी होने की आवश्यकता है। नई हेल्थ एक्टिविटी को शुरू करने का भी सप्ताह है, तभी तंदुरुस्ती महसूस होगी। परिवार में आपका कोई अपना आपकी अपेक्षाओं में खरा नहीं उतरेगा। व्यापारिक यात्राओं के दौरान किसी महिला को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं और बेचैनी बढ़ी सकती है। सप्ताह के अंत में अगर लापरवाही नहीं बरतेंगे तो बेहतर परिणाम जीवन में सामने आएंगे।

शुभ दिन: 8, 12, 14

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशि: धन वृद्धि के संयोग बनेंगे

मिथुन साप्ताहिक आर्थिक राशि: धन वृद्धि के संयोग बनेंगे

मई के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों का फोकस परिवार की तरफ अधिक रहेगा और प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है कि आपको कोई सुखद समाचार भी इस सप्ताह प्राप्त हो या फिर कोई ऑफर मिल जाए। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा अच्छी सफलता प्राप्त होगी एवं किसी रमणीय स्थल पर यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामलों में इस सप्ताह आपकी चिंताएं किसी माता तुल्य महिला की सेहत को लेकर बढ़ सकती हैं। आर्थिक उन्नति के लिए प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेने की आवश्यकता है तभी धन वृद्धि के संयोग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कष्ट बढ़ेंगे और साझेदारी के किसी निर्णय पर मन असंतुष्ट रहेगा। लव लाइफ में किसी ऐसे व्यक्ति की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर है।

शुभ दिन: 10, 11, 12

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशि: व्यापारिक प्रोजेक्ट सफल होंगे

कर्क साप्ताहिक आर्थिक राशि: व्यापारिक प्रोजेक्ट सफल होंगे

कर्क राशि वाले इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में जितना अधिक रिसर्च कर अपने प्रोजेक्ट में निर्णय लेंगे, उतना अधिक सफलता भी प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह ईश्वर की कृपा आप पर रहेगी और उनकी कृपा से प्रोजेक्ट सफल भी होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता के संयोग बन रहे हैं और निवेशों द्वारा फायदे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको धन संबंधी सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में आपकी तरफ से किए गए प्रयास अंत में सुखद परिणाम लेकर आ सकते हैं। सेहत में धीरे-धीरे सुधार आएंगे। परिवार में आपसी प्रेम में वृद्धि करने के कई अवसर इस सप्ताह आपको प्राप्त होंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा शुभ संकेत प्राप्त होंगे और सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में आपके जीवन में कई बदलाव नजर आ रहे हैं एवं जीवन एक नए पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रहा है।

शुभ दिन: 8, 10, 11, 12

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशि: प्रोजेक्ट को लेकर संशय में रहेंगे

सिंह साप्ताहिक आर्थिक राशि: प्रोजेक्ट को लेकर संशय में रहेंगे

सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में मई के इस सप्ताह अच्छी उन्नति होगी और अच्छी सफलता हांसिल होगी। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने प्रोजेक्ट को लेकर थोड़ा-सा संशय में रहेंगे लेकिन अगर हिम्मत कर उन पर आगे बढ़कर अमल करेंगे तो सफलता अवश्य हाथ लगेगी। इस सप्ताह कोई दो निर्णय आपके परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे लेकिन इन में से किसी एक पर ही आप अमल कर सकते हैं। अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनकर निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। परिवार में सुख-सौहार्द बरकरार रहेगा। सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह से नजर आ रहे हैं। लव लाइफ में अपनी पसंद और नापसंद को खुलकर सामने रखना आपके लिए शुभ होगा, जिससे आपसी प्रेम में भी वृद्धि करेगा। इस सप्ताह बच्चों पर व्यय अधिक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में मन भावुक रहेगा एवं मायूसी महसूस होगी।

शुभ दिन: 9, 10, 11

कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशि: भविष्य में शुभ संकेत मिलेंगे

कन्या साप्ताहिक आर्थिक राशि: भविष्य में शुभ संकेत मिलेंगे

कन्या राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह सोच-समझकर निर्णय लेने वाला सप्ताह है। धैर्य के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए भविष्य में शुभ संकेत लेकर आएंगे। इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार आएंगे। आर्थिक मामलों में वैसे तो सब ठीक रहेगा लेकिन किसी निवेश को लेकर मन अभी भी कष्ट में रहेगा। परिवार के मामलों में भी मन में मायूसी छाई रहेगी एवं बेचैनी महसूस कर सकते हैं। लव लाइफ में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सेहत की तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता है एवं सर्दी-जुकाम एवं बुखार से ग्रस्त हो सकते हैं। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। हालांकि सप्ताह के अंत में आपके लिए शुभ परिणाम सामने आ रहे हैं एवं जीवन में एक नई शुरुआत आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आएगी।

शुभ दिन: 8, 12

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशि: जश्न का माहौल रहेगा

तुला साप्ताहिक आर्थिक राशि: जश्न का माहौल रहेगा

मई का यह सप्ताह तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा और प्रोजेक्ट भी सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों द्वारा भी अच्छी सफलता हांसिल होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की सफलता को देखकर संतुष्टि महसूस होगी। इस सप्ताह आपकी सेहत में भी काफी सुधार रहेगा एवं किसी के साथ मिलकर की गई हेल्थ एक्टिविटी आपके लिए तंदुरुस्ती के द्वार खोलेगी। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा और किसी घर-परिवार में सुख-समृद्धि के संयोग बनेंगे। लव लाइफ में यथार्थवादी होकर निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है। इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी एवं उन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं एवं किसी युवा के द्वारा भी सुखद समाचार मिल सकता है।

शुभ दिन: 9, 10, 12

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक मामलों में भाग्य खुलेगा

वृश्चिक साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक मामलों में भाग्य खुलेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह व्यापारिक यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त करने वाला सप्ताह है। यात्राओं के दौरान मधुर स्मृतियां बनेंगी और मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ में भी आपसी प्रेम मजबूत होगा और संतान संबंधी खुशियां भी दस्तक देंगी। आर्थिक मामलों में बहुत अधिक चिड़चिड़ा होना आपके लिए कष्ट लेकर आ सकता है। थोड़ा-सा दान-पुण्य करके आर्थिक मामलों में भाग्य खुल सकता है। सेहत में अच्छे सुधार इस सप्ताह नजर आएंगे और तंदुरुस्ती महसूस होगी। आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में पार्टी मूड में रहेंगे एवं उसके अनुकूल परिणाम आपको अपनी सेहत में नजर आएगा। परिवार में किसी बड़े-बुजुर्ग को लेकर मन दुखी हो सकता है। इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में भी कष्ट बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल होती जाएंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ दिन: 10, 12, 14

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक सफलता साधारण रहेगी

धनु साप्ताहिक आर्थिक राशि: आर्थिक सफलता साधारण रहेगी

धनु राशि वालों के लिए मई के इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा अनुकूल परिणाम सामने आएंगे और यात्रा सफल रहेंगी। लव लाइफ में समय अनुकूल रहेगा और लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आपकी लव लाइफ में एक नया पड़ाव आएगा एवं जीवन में इस बदलाव को महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास अंत में सफलता लेकर आ सकते हैं लेकिन यह सप्ताह आपके प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए कष्ट दायक है। आर्थिक सफलता साधारण रहेगी और इस सप्ताह अपने निवेशों की तरफ ध्यान दें तो बेहतर होगा। परिवार में किसी पिता तुल्य व्यक्त को लेकर मन संजीदा रहेगा और चिंता बढ़ेगी। हालांकि सप्ताह के अंत में पासा पलटेगा एवं जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

शुभ दिन: 9, 11, 12

मकर साप्ताहिक आर्थिक राशि: सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे

मकर साप्ताहिक आर्थिक राशि: सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे

मकर राशि वालों के कार्यक्षेत्र में मई के इस सप्ताह उन्नति होगी और सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस सप्ताह आपके प्रोजेक्ट को सफल बनाने में आपको किसी युवा की मदद भी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में अपनी सोच पर टिके रहेंगे तो अधिक सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ में लापरवाही नहीं बरतेंगे तो जीवन में सुख-समृद्धि के संयोग बनेंगे और आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं का सकारात्मक परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। परिवार में अचानक से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं या फिर किसी प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद बढ़ सकते हैं। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी बच्चे की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में भविष्योन्मुखी होना आपके लिए शुभ होगा।

शुभ दिन: 10, 11, 14

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

कुंभ साप्ताहिक आर्थिक राशि: समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और धन लाभ होंगे। मई के इस सप्ताह धन वृद्धि में आपको किसी माता तुल्य महिला की सहायता भी प्राप्त होगी। परिवार में सुकून महसूस होगा और सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। इस सप्ताह की गईं व्यापारिक यात्राओं द्वारा भी सफलता हासिल होगी और किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद से यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ में आपसी समझ बेहतरीन होगी और लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी अपेक्षाओं में खरा नहीं उतरेगा एवं कहीं से धोखा भी मिल सकता है। सेहत की तरफ भी इस सप्ताह ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सफलता के मार्ग खोलेगी।

शुभ दिन: 8, 10, 11, 12

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशि: लाभ की शुभ स्थितियां बनेंगी

मीन साप्ताहिक आर्थिक राशि: लाभ की शुभ स्थितियां बनेंगी

आर्थिक मामलों में मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा और धन लाभ की शुभ स्थितियां बनेंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से प्रॉपर्टी आदि द्वारा भी इस सप्ताह फायदे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संयोग बन रहे हैं और प्रोजेक्ट सफल रहेंगे। लव लाइफ में भविष्य के बारे में सोचकर अपने वर्तमान को सुधारेंगे। सेहत में काफी सुधार इस सप्ताह रहेंगे और आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में समय व्यतीत करेंगे, जिस वजह से सेहत में और सुधार आएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान भी बना सकते हैं। हालांकि, इस सप्ताह व्यापारिक यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा अन्यथा किसी महिला को लेकर चिंता बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में किसी नए बदलाव को लेकर मन काफी संशय में रहेगा।

शुभ दिन: 8, 9, 10