युवक ने पहले तो अपनी गर्भवती पत्नी और 3 बच्चों को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया, फिर खुद भी पी लिया… तीनों बच्चों की मौत..पति-पत्नी की हालत गंभीर..पारिवारिक विवाद और अफेयर के शक में वारदात की आशंका…

युवक ने पहले तो अपनी गर्भवती पत्नी और 3 बच्चों को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया, फिर खुद भी पी लिया… तीनों बच्चों की मौत..पति-पत्नी की हालत गंभीर..पारिवारिक विवाद और अफेयर के शक में वारदात की आशंका…

कांकेर // छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार सुबह पिता ने अपने 3 बच्चों को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। गर्भवती पत्नी को पिलाया और खुद पिया। पति-पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला परतापुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर के शांतिनगर गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद और अफेयर के शक में वारदात की आशंका है। आरोपी का नाम देवेंद्र बैरागी (40 वर्ष) और उनकी पत्नी नमिता बैरागी (35 वर्ष) है। दोनों गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती हैं।

कांकेर के देवेंद्र बैरागी ने अपने 3 बच्चों को जहर देकर मार दिया। अब अस्पताल में भर्ती है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, देवेंद्र बैरागी शनिवार सुबह कोल-ड्रिंक लेकर आया था, जिसमें पहले से जहर मिलाकर रखा था। कोल्डड्रिंक को पहले तीनों बच्चों को पिलाया, फिर पत्नी को और खुद पिया। कोल्डड्रिंक पीते ही तीनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों के बेहोश होते ही मां चिल्लाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ये मृत बच्चों की तस्वीर है, जिसे पिता ने जहर देकर मार दिया।

ये मृत बच्चों की तस्वीर है, जिसे पिता ने जहर देकर मार दिया।

मां थी गर्भवती, हालत नाजुक

ग्रामीणों के मुताबिक चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। वहीं माता-पिता भी बेहोश होकर जमीन पर पड़े थे। ग्रामीणों ने फौरन एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। साथ ही आस-पास और महिला के मायके वालों को भी सूचना दी।

पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती, महिला गर्भवती है

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राकेश कुर्रे, एसडीओपी रवि कुजूर और परतापुर थाने की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों को मॉर्च्युरी और घायल पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पति-पत्नी की हालत नाजुक है। घटना में सबसे दर्दनाक बात यह है कि नमिता बैरागी गर्भवती है।

कोल्डड्रिंक में जहर पीने के कारण गर्भवती महिला की हालत नाजुक है। अस्पताल में भर्ती है।

कोल्डड्रिंक में जहर पीने के कारण गर्भवती महिला की हालत नाजुक है। अस्पताल में भर्ती है।

पति-पत्नी में अक्सर होती थी लड़ाई

स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार पिछले कुछ महीनों से तनाव में था। पड़ोसियों का कहना है कि देवेंद्र और नमिता के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कुछ ने आर्थिक परेशानी की भी आशंका जताई है, जबकि अन्य इसे संदेहजनक आत्महत्या और हत्या का मामला मान रहे हैं।

वहीं मामले में एएसपी राकेश कुर्रे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और चरित्र संदेह जैसी वजह सामने आ रही है, लेकिन स्थिति स्पष्ट होने तक सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी रहेगी।

Chhattisgarh