महिलाओं को बर्तन साफ करने का झांसा देकर गले से चेन खींचकर भागे 2 युवक…

सूरजपुर// सूरजपुर जिले में दो युवक बाइक में घूम-घूमकर महिलाओं से ठगी कर रहे है। युवक बकायदा लोगों के घर तक जाते है और भोली भाली महिलाओं को निशाना बनाते है। इन दोनों युवकों का केतका रोड में भागते हुए CCTV भी समाने आया है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मानपुर में बुजुर्ग महिला के घर पहुंचकर युवकों ने उन्हें बर्तन साफ करने का झांसा दिया। उन्होंने कहा कि वे लोग पीतल-कांसे का बर्तन चमका देते है। महिला उनके झांसे में आ गई और आरोपी उनके गले से चेन खींचकर भाग गए।
वहीं, दूसरा मामला प्रतापपुर का है। जहां महिलाओं को झांसे में लेकर सोने की अंगूठी और चैन लेकर लेकर भाग गए। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रतापपुर में हुई ठगी का CCTV

मानपुर में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खीचने वाले आरोपी
इस पूरी घटना की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस तरह की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।