कोरबा: डेढ़ साल के मासूम पर गिरा DJ…स्टंट मारने के चक्कर में बच्चे के पिता ने DJ वाली गाड़ी को मार दी टक्कर.. सिर फटने से बच्चे की हुई मौत..

कोरबा// छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मां की शादी में डेढ़ साल के मासूम पर DJ गिर गया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम दूल्हे की गोद में बैठा था। कार बच्चे का पिता चला रहा था, लेकिन स्टंट मारने के चक्कर में DJ वाली गाड़ी को टक्कर मार दी। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम हरिओम तिवारी है। मासूम हरिओम के ऊपर डीजे गिरने से उसका सिर फट गया। कार का शीशा टूट गया। कांच के टुकड़े बच्चे पर लग गए, जिससे बच्चा खून से सन गया।

इसी कार ने DJ वाले को टक्कर मारी है, जिससे डीजे कार पर गिरा और बच्चे को लग गया।

इसी कार ने DJ वाले को टक्कर मारी है, जिससे डीजे कार पर गिरा और बच्चे को लग गया।

जानिए अब कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, गुरुवार रात को सूरजपुर से चिमनीभाठा बारात आई थी। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी। डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे। दूल्हे का जीजा कार चला रहा था, तभी मुड़ापार शारदा विहार रोड पर कार से स्टंट मारने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, नीलेश ने स्पीड में अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की थी। इस दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह डीजे वाहन से टकरा गई। हादसे में मासूम हरिओम की जान चली गई। वहीं दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी घायल है।

डीजे गिरने से बच्चे का सिर फट गया। शरीर के अन्य जगहों पर भी चोट आई है।

डीजे गिरने से बच्चे का सिर फट गया। शरीर के अन्य जगहों पर भी चोट आई है।

गमगीन माहौल में संपन्न हुई शादी

हादसे के बाद राहगीरों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बच्चे के शव को मॉर्च्यूरी भेजा। हादसे के बाद दूल्हा शादी करने से मना कर रहा था, लेकिन दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने पर गमगीन माहौल में शादी संपन्न हुई।

परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए

मृतक हरिओम के पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल सूरजपुर में शादी में आए थे। हरिओम उनका इकलौता बेटा था। अगली सुबह जब पुलिस कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए हैं। पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।