सोशल मीडिया स्टेट्स पर युवक ने लिखा कि- माई लास्ट डे….सब कोई पता कर आ जाना..अब तो आ जा यार-सीने से लगा जा यार… फिर लगा ली फांसी…प्रेम प्रसंग में सुसाइड करने कीआशंका

Last Updated on 3 hours by City Hot News | Published: March 10, 2025

सरगुजा// छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसने सोशल मीडिया स्टेट्स पर लिखा कि, माई लास्ट डे। सब कोई पता कर आ जाना। अब तो आ जा यार-सीने से लगा जा यार। फिर फांसी लगा ली। इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सखैली पारा निवासी विद्यासागर विश्वकर्मा (22) रविवार रात 2 बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह जब वो नहीं उठा, तो परिजन दरवाजा खटखटाने लगे। तब भी नहीं उठा, तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वो फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मोबाइल पर सुबह तक सैड सॉन्ग भी बज रहा था। इस कारण आशंका है कि, युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाई है।

युवक के मोबाइल पर बजता मिला सैड सॉन्ग।

युवक के मोबाइल पर बजता मिला सैड सॉन्ग।

बीए सेकेंड ईयर के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

पुलिस पूछताछ में पता चला कि, विद्यासागर विश्वकर्मा ने बी.ए. सेकेंड ईयर तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। हालांकि, वो प्राइवेट छात्र के रूप में बीए फाइनल ईयर की परीक्षा की तैयार कर रहा था। घर में वो पिता के खेती के कामों में हेल्प करता था। घटना से परिजन सदमे में हैं।

फेसबुक स्टेटस पोस्ट कर युवक ने फांसी लगाई- पुलिस

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, विद्यासागर विश्वकर्मा ने रात में फेसबुक पर स्टेटस पोस्ट कर घर में फांसी लगाई है। मामले में मर्ग कायम किया गया है। दरिमा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है।