फंदे पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश ….युवक के गले के पास सुसाइड नोट भी मिला…रिश्ते में ममेरे भाई-बहन थे…

Last Updated on 12 hours by City Hot News | Published: March 5, 2025

गरियाबंद// छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बरगद के पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि लड़की एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। तीसरे दिन प्रेमी संग आत्महत्या कर ली। मामला राजिम थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान फिंगेश्वर के खुटेरी गांव निवासी टोकेश्वरी साहू और कुम्ही गांव निवासी टिकेश्वर साहू के रूप में हुई है। टिकेश्वर साहू के गले के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रेमी जोड़े रिश्ते में ममेरे भाई-बहन थे।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, टोकेश्वरी 3 दिन पहले परिवार में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, वह लौटकर घर नहीं आई। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

लड़की के पिता पवन कुमार साहू ने बताया कि 5 मार्च को पता चला कि बेटी टोकेश्वरी साहू और टिकेश्वर साहू की फंदे पर लाश मिली है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। राजिम पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।​​​​​​

प्रेमी जोड़े रिश्ते में ममेरे भाई-बहन

कुम्ही गांव के लोगों के मुताबिक, उन्होंने सुबह शवों को देखा। लड़का-लड़की को फंदे से लटकता देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में चर्चा है कि रिश्ते में ममेरे भाई-बहन होने के कारण शादी में कुछ दिक्कत आ रही होगी, जिससे दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है।

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बरगद के पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिली है।

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बरगद के पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिली है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

वहीं पुलिस ने लड़के के गले से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसे सार्वजनिक नहीं किया है कि उसमें क्या लिखा है। हालांकि सवाल यह भी है कि अगर प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया है, तो सुसाइड नोट को जेब में रखते। गले के पास क्यों रखा। इस एंगल से भी जांच की जा रही है।