झोलाछाप डॉक्टर ने क्लीनिक बुलाकर पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, फिर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर धमकाया..शादी का वादा कर लगातार बनाया शारीरिक संबंध..आरोपी गिरफ्तार..

झोलाछाप डॉक्टर ने क्लीनिक बुलाकर पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, फिर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर धमकाया..शादी का वादा कर लगातार बनाया शारीरिक संबंध..आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में झोलाछाप डॉक्टर ने क्लीनिक बुलाकर पहले नाबालिग लड़की से रेप किया, इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे धमकाने लगा। फिर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार 16 साल की नाबालिग लड़की कोनी क्षेत्र के पौंसरा में एक क्लीनिक में इलाज कराने गई थी। संदीप लास्कर (26) झोलाछाप डॉक्टर है, जो गांव में ही क्लीनिक चलाता है। उसने लड़की से पहले दोस्ती की। जिसके बाद उसके साथ प्यार करने की बात कही और उससे शादी करने का वादा किया। इस दौरान दोनों मिलते-जुलते और बात करते रहे।

क्लीनिक में बुलाकर किया दुष्कर्म

इस बीच झोलाछाप डॉक्टर ने लड़की को अपने क्लीनिक में मिलने बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के मना करने पर उसने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। वहीं, लड़की मना करने पर उसने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा।

मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है।

मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है।

ब्लैकमेल कर धमकाया, शादी करने से किया इनकार

संदीप लास्कर नाबालिग को ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़की ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर वो परिजन के साथ शिकायत करने थाने पहुंची।

घटना के बाद से फरार था आरोपी, अब गिरफ्तार

टीआई नवीन देवांगन ने बताया कि आरोपी संदीप लास्कर इस घटना के बाद से फरार था। केस दर्ज करने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसके गांव पौंसरा के साथ ही जलसो सेमरताल सहित आसपास के गांव में उसकी पतासाजी की। लेकिन, वो नहीं मिला। रविवार को आरापी अपने गांव आया था, इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

Chhattisgarh