Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के सेट पर प्यार के चक्कर फंसीं ये 8 जोड़ियां, किसी ने रचाई शादी को कोई हुआ बर्बाद….

Real Couples Of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी की हिट सीरियल है, जिसके सेट पर कई रियल लाइफ कपल बने हैं, जिसमें से आज तक साथ हैं तो कुछ का चंद महीने में ही ब्रेकअप हो गया। आइए आपको सबके बारे में बताते हैं।

हिना खान-रॉकी जायसवाल
Image credit: instagram हिना खान-रॉकी जायसवालहिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से इंडस्ट्री में कदम रखा था और इसी सीरियल के सेट पर वह अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से मिली थीं। दोनों सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
लता सबरवाल-संजीव सेठ
Image credit: instagramलता सबरवाल-संजीव सेठसंजीव सेठ और लता सबरवाल ने इस सीरियल में अक्षरा के मां-पापा का किरदार निभाया था। इस सीरियल पर काम करते-करते ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दो दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि संजीव सेठ की दूसरी शादी है।
रोहन मेहरा-कांची सिंह
Image credit: googleरोहन मेहरा-कांची सिंहये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहन और कांची ने भाई-बहन का किरदार निभाया था, लेकिन दोनों ने कुछ ही दिनों में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। आज के समय में दोनों अलग हैं और अपनी लाइफ में खुश हैं।
ऋषि देव-मोहिना सिंह
Image credit: instagramऋषि देव-मोहिना सिंहइस सीरियल में ऋषि देव ने नक्ष का किरदार निभाया था और मोहिना सिंह ने उसकी पत्नी ‘कीर्ति’ के रोल में दिखीं। सीरियल से सेट पर दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। दावा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
शिवांगी जोशी-मोहसिन खान
Image credit: googleशिवांगी जोशी-मोहसिन खानशिवांगी जोशी और मोहसिन खान इस टीवी सीरियल की हिट जोड़ियों में से एक हैं। नायरा और कार्तिक के रोल में दोनों को फैंस ने खूब पसंद किया। मोहसिन और शिवांगी ने एक दूसरे डेट किया है। 
अंशुल पांडे-प्रियंका उधवानी
Image credit: instagramअंशुल पांडे-प्रियंका उधवानीटीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ में अंशुल पांडे और प्रियंका उधवानी पति-पत्नी के रोल में दिखे। रियल लाइफ में भी दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो गया।
प्रणाली राठौड़-हर्षद चोपड़ा
Image credit: instagramप्रणाली राठौड़-हर्षद चोपड़ाइस लिस्ट में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा का नाम भी शामिल है, जो इस सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु बनकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। कई बार दावा किया गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने खबरों को गलत बताया।
करिश्मा सावंत-पारस प्रियदर्शन
Image credit: instagramकरिश्मा सावंत-पारस प्रियदर्शनपारस प्रियदर्शन इस सीरियल को छोड़ चुके हैं। एक्टर ने सीरियल में करिश्मा सावंत के पति का रोल निभाया। सोशल मीडिया पर कई फैंस इन दोनों को भी कपल के रूप में देखना चाहते थे।