सरगुजा// सरगुजा जिले में रिश्तों को कलंकित करते हुए बड़े पिता ने 4 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता और उसकी बड़ी बहन (11) को पिता ही अपने बड़े भाई के घर छोड़कर काम पर चला गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, युवक तीन दिन पहले काम पर जाने से पहले अपनी दो बेटियों को रिश्ते के बड़े भाई के घर छोड़कर गया था। जिससे बच्चों की देखरेख हो सके। रविवार को दो दिनों बाद युवक वापस लौटा तो छोटी बेटी ने बताया कि, बड़े पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है। पीड़िता की बड़ी बहन ने पिता को जानकारी दी कि, उसने बड़े पिता को छोटी बहन के साथ गलत हरकत करते देखा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
थाने में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
युवक ने बेटियों के साथ गांधीनगर थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची के पिता ने बताया कि, वह रिश्ते में बड़े भाई के घर बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से छोड़कर गया था। उसे घर की देखरेख के लिए भी कहा था। वे आरोपी पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं।
ASP अमोलक सिंह ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।


