पति- पत्नी मे विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारा चाकू, फिर घर को जलाया…सिलेंडर ब्लास्ट में जिंदा जल गया कारोबारी….कारोबारी को बचाने घुसे पुलिसकर्मी और पड़ोसी समेत 5 लोग घायल..

रायपुर// रायपुर में एक कारोबारी सिलेंडर ब्लास्ट में जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कारोबारी को बचाने घुसे पुलिसकर्मी और पड़ोसी समेत 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर का है।

घटना शुक्रवार रात 11 बजे के आसपास की है। खमतराई पेट्रोलिंग पुलिस को सूचना मिली कि रामेश्वर नगर में एक पति, पत्नी के बीच विवाद हुआ है। पति बी अमरेश्वर राव (45) ने अपनी पत्नी संध्या के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घर को आग के हवाले कर दिया।

पड़ोसियों के घर पर छिपकर बचाई जान

घटना के बाद पत्नी अपने बच्चों के साथ जान बचाकर पड़ोसियों के घर पर भागी, जहां छिपकर अपनी जान बचाई। उसके गले में गहरी चोट लगी है। लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो खतरे से बाहर है।

सिलेंडर में विस्फोट से अमरेश्वर की मौत

बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट से घर में चारों तरफ आग फैल गई। आग की लपटों में 2 सिपाही हेमंत गिलहरे और विकास सिंह चोटिल हो गए हैं। इसके अलावा दो पड़ोसी विक्रम ठाकुर और चेतन दास भी घायल हुए हैं। विस्फोट में घर में रखी बाइक, कूलर समेत कई अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं।

पति बी अमरेश्वर राव(45) ने अपनी पत्नी संध्या के गले पर चाकू से हमला कर दिया।

पति बी अमरेश्वर राव(45) ने अपनी पत्नी संध्या के गले पर चाकू से हमला कर दिया।

लंबे समय से डिस्टर्ब था कारोबारी

अमरेश्वर राव मूल रूप से मनेंद्रगढ़ का रहने वाला था, जो रायपुर में कार एसेसीरीज की शॉप चलाता था। वह दुकान बंद हो गई, जिसके बाद से वो लगातार परेशान चल रहा था। इसके बाद उसने मनेंद्रगढ़ में दुकान खोली।

उसकी पत्नी अपनी 7 साल की बेटी के साथ रायपुर में ही रहती है। दोनों का एक बेटा भी है, जो मनेंद्रगढ़ में पिता के साथ रहता था।

सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग फैल गई। जिससे 2 पुलिस जवान और पड़ोसी घायल हुए है।

सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग फैल गई। जिससे 2 पुलिस जवान और पड़ोसी घायल हुए है।

पुलिस ने बताया कि पहले भी विवाद हुआ था

मामले में उरला CSP अमन झा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद के कुछ महीने पहले भी सूचना मिली थी। इसके बाद थाने की टीम ने जाकर दोनों पक्षों को समझाया था। देर रात विवाद की सूचना मिलते ही थाने की पेट्रोलिंग पहुंची थी। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग फैल गई।

ब्लास्ट के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग का काबू पाया गया। आग कंट्रोल होते ही घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।