प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या…प्रेमी ने अपनाने से किया इनकार तो खोला राज..

गरियाबंद// छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। फिर उसे सामान्य मौत बता दिया। लेकिन प्रेमी के अपनाने से इनकार करने पर उसने राज खोल दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गुजरा गांव का है।
दरअसल, 8 महीने पहले ग्राम के सिरहा (पुजारी) रोमन सिंह ने 12 जनवरी 2024 को आरोपी भीखम को पत्नी लक्ष्मी ध्रुव के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था। आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति को गमछे से गला घोट मार डाला। लेकिन मौत सामान्य बताकर दफना दिया गया।

मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
गांव वालों को पत्नी ने बताई हत्या की बात
जब महिला को प्रेमी अपनाने से इनकार करने लगा, तो उसने हत्या करने की बात गांव वालों को बता दी। जिसके बाद मृतक के बड़े भाई ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी भीखम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव के हैं दोनों आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी प्रेमी और महिला दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।