कोरबा:: दंतैल हाथी ने महिला को पटककर मार डाला: दहशत में ग्रामीण…

कोरबा // कोरबा में एक दंतैल हाथी ने महिला को सूंड से पटककर मार डाला। जंगल से भटक कर गांव के मुख्य मार्ग पर जा पहुंचा है। इसके बाद हाथी गांव के अंदर घुस गया। हाथी ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली ग्रामीण महिला गायत्री बाई को सूंड से उठाकर पटक दिया।

दंतैल हाथी सुबह जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा जंगल से कोरबा के नराईबोध आमगांव रलिया पहुंच गया। नराईबोध निवासी घायल गायत्री के नाती अनमोल कुमार ने बताया कि उसकी दादी रोज की तरह गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकली थी।

कोरबा में दंतैल हाथी का उत्पात।

कोरबा में दंतैल हाथी का उत्पात।

महिला को सूंड से उठाकर पटका

इस दौरान अचानक हाथी पीछे से आकर उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। वह बेहोशी हालत में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। जहां दादी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

गांव के पास घूम रहा हाथी।

गांव के पास घूम रहा हाथी।

हाथी की आमद से दहशत में लोग

ग्रामीणों ने बताया कि हाथी की आने की सूचना के बाद लोग दहशत में है। वहीं कई लोग हाथी के साथ छेड़छाड़ करते नजर आए। कोई अपने मोबाइल में वीडियो बना रहा था तो कई लोग उसे खदेड़ने के लिए उसके करीब जा रहे थे। जिससे हाथी इधर-उधर भागने लगा।

कोरबा DFO मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही कोरबा DFO और कटघोरा DFO मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने हाथी को रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम हाथी पर निगरानी रखी हुई है।

गांव के पास जंगल में विचरण कर रहा हाथी

वनकर्मी महेंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि अभी हाथी गांव के करीब जंगल में विचरण कर रहा है। जहां लोगों को जंगल जाने से रोका जा रहा है। शाम होते ही उसे जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा।