पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामना

कोरबाः- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन महिना के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए हार्दिक बधाई दी है।
     श्री अग्रवाल ने अपनी शुभकामना संदेश में कहा है कि सावन माह में श्रद्धालुजन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेल के पत्ते, फुल, घी, चंदन के लेप, शहद, तील, आदि चढ़ाते है। मंत्रो का जाप, उपवास व रूद्राभिषेक करते है, कांवर यात्रा पर जाकर गंगाजल अर्पित करते है। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद अवश्य मिलता है।
     पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन माह के पवित्र पर्व के अवसर पर भगवान शिव शंकर का जाप करते हुए क्षेत्रवासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य एवं सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना किया है।