रायपुर : मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं…

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं…

रायपुर(CITY HOT NEWS)//

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिजनों को सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सिविल सेवा दिवस लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सिविल सेवक प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। सिविल सेवकों के माध्यम से सरकार नीतियों और कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से कर पाती है।

Chhattisgarh Important