पृथ्वी बचाओ अभियान के तहत एनसीसी कैडेट द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली…

कोरबा।। छ. ग.बटालियन ncc कोरबा कमान अधिकारी कर्नल एस के एस के तत्वधान में शा0उ0मा वि0कोरबा के प्राचार्य श्रीमती इंदु अग्रवाल के मार्गदर्शन में 22/4/2024 को शा0उ0मा0वि0कोरबा से मिशन रोड कोरबा तक ,पृथ्वी बचाओ अभियान के तहत ncc कैडेट द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई एवम लोगो को जागरूक किया गया ,तत्पश्चात पृथ्वी बचाओ अभियान में व्याख्याता श्री प्रभात कुमार शर्मा ,एम ए हिंदी शा0उ0मा0वि0कोरबा द्वारा समस्त कैडेटों को व्याख्यान दिया गया,पेड़ पौधों को कैसे संरक्षित किया जाए ,पृथ्वी को कैसे बचाया जाए ,आदि बातों पर चर्चा किया गया ,इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में T/0 श्री मुकलाल खैरवार और ncc कैडेट उपस्थित रहे ,कार्यक्रम शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।