दोस्ती-प्यार में धोखा, फ्रेंड का कत्ल कर जलाया: गर्लफ्रेंड को जिगरी यार के साथ बिस्तर पर न्यूड पकड़ा, गम में शराब पीकर किया मर्डर…

जगदलपुर/कोंडागांव// छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कुछ दिन पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को जिगरी दोस्त के साथ बिस्तर पर न्यूड पकड़ लिया। जिससे दोनों की दोस्ती टूटी, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। इसी गम में खूब शराब पी और दोस्त को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या का राज छिपाने मुक्तिधाम में उसकी लाश को जला दी। मामला सिटी कोतवाली का है।
जानकारी के मुताबिक, विजय नुरेटी (45) मुक्तिधाम के पास ही अपने दोस्त प्रकाश नाग के साथ रहता था। विजय का इलाके की ही किसी युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी इसके दोस्त प्रकाश नाग को भी थी। प्रकाश और विजय की गर्लफ्रेंड के बीच भी कैजुअल बातें हुआ करती थी। एक दिन विजय किसी काम से बाहर गया हुआ था।

हत्या करने के बाद जला दिया शव।
दोस्त और प्रेमिका को न्यूड पकड़ा
विजय का आरोप है कि, जब वह अचानक घर लौटा तो देखा कि प्रकाश उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर में न्यूड लेटा हुआ है। जिसके बाद इसका दोनों के साथ विवाद हुआ। अपनी माशूका के साथ इसने ब्रेकअप कर लिया। दोस्त से दोस्ती तोड़ ली। दोस्तों और मोहब्बत को खोने का गम इसे इस कदर सवार हुआ कि बेदम शराब पीने लगा। फिर 19 अप्रैल की रात इसने जमकर शराब पी।
लाठी से दोस्त की पिटाई की
जिसके बाद यह प्रकाश के पास गया। जहां दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में इसने लाठी से पीट-पीटकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। जिसके बाद डर गया। फिर दोबारा शराब पीने गया। हत्या का राज छिपाने के लिए मृतक के शरीर को जलाने का प्लान बनाया। जिसके बाद उसके पैर में गमछा बांधा। फिर घसीटते हुए उसे मुक्तिधाम लेमर गया।
मुक्तिधाम में लेकर गया था शव
जिस जगह पर शवों को जलाया जाता है उसी शेड के नीचे दोस्त के शव को रखा। शव के ऊपर लकड़ी डालकर आग लगा दी। फिर वहां से चला गया। 20 तारीख की सुबह इलाके के एक परिवार के सदस्य मुक्तिधाम आए थे। जिन्होंने अधजली लाश देखी। इस बात की खबर फौरान पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
ऐसे पकड़ाया आरोपी
सबसे पहले पुलिस ने मृतक के परिजनों का पता लगाया। जब परिजनों से पूछताछ में मालूम हुआ कि प्रकाश अपने दोस्त विजय के साथ रहता था। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके दोस्त को कोंडागांव के ही किसी इलाके से पकड़ा। विजय ने पूछताछ में हत्या का राज खोल दिया।
पुलिस को उसने हत्या करने की वजह बताई। पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। अफसरों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है।