BJP नेता के घर डकैती की कोशिश,VIDEO: नवा रायपुर में किराएदार पर पत्थर-डंडे से किया हमला; माना बस्ती में इसी पैटर्न पर हुई वारदात…

रायपुर// रायपुर के माना बस्ती में हुई डकैती की तर्ज पर ही नवा रायपुर में बीजेपी नेता के घर डकैती की कोशिश की गई है। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि डकैतों ने ठीक वैसा ही पैटर्न इस्तेमाल किया जैसा माना बस्ती में किया था। हालांकि यहां वो वारदात करने में कामयाब नहीं हो पाए।

मामला राखी थाना क्षेत्र का है। स्थानीय बीजेपी नेता और जनपद पंचायत सदस्य संतराम साहू उपरवाला नवा रायपुर में रहते हैं। 14 मार्च की रात करीब 1 बजे उनके दो मंजिला मकान में रहने वाले किराएदार किशन निषाद का शोर सुनकर संतराम दौड़कर ऊपर पहुंचे, तो डरे-सहमे किशन ने बताया कि वो वॉशरूम जाने के लिए उठा था। इस दौरान दो नकाबपोश सीढ़ी से ऊपर आ गए।

आरोपी दीवार के किनारे छुपा हुआ बड़ी सावधानी से आगे बढ़ता दिखा।

आरोपी दीवार के किनारे छुपा हुआ बड़ी सावधानी से आगे बढ़ता दिखा।

सिर पर पत्थर और डंडे से किया हमला

बदमाश ने किशन को देखते ही उसके सिर पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। जब किशन ने शोर मचाया तो बदमाश सीढ़ी से नीचे उतरकर पिछले गेट से भाग खड़े गए। हमले में किशन के हाथ में चोट भी आई है। जब संतराम ऊपर चढ़ रहे थे, तो एक आरोपी को देखा भी, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने की वजह से कुछ कर नहीं पाए।

CCTV में दरवाजे पर छेद करता दिखा बदमाश

CCTV वीडियो में एक बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधे नजर आ रहा है। वह दीवार के पास छुपकर बड़ी सावधानी से आगे बढ़ रहा था। दरवाजे के पास पहुंचने पर उसने घिरनी से छेद करने की कोशिश की। वो इसमें सफल नहीं हुआ और थोड़ी देर बाद वहां से भाग निकला।

घर के आसपास पत्थरों के ढेर भी मिले हैं।

घर के आसपास पत्थरों के ढेर भी मिले हैं।

खेत के रास्ते का किया इस्तेमाल, पत्थर के भी ढेर

डकैत माना की तरह ही यहां भी अटैक करने के लिए खेत के रास्ते ही पहुंचे थे। घर के आसपास पत्थरों के ढेर भी मिले है। जिसे आरोपियों ने इकट्ठे कर रखे थे। उनका मकसद था कि यदि कोई उन्हें पकड़ने की कोशिश करता तो वे पत्थर से हमला कर देते हैं। लाइट भी बुझा दी गई थी। आसपास के दूसरे घरों के दरवाजे की कुंडी भी बाहर से बंद कर दी गई थी।

एंटी क्राइम यूनिट और पुलिस तलाश में जुटी

रायपुर की एंटी क्राइम यूनिट और माना थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन दोनों वारदात का कनेक्शन कहां से है। इसमें कितने लोग शामिल थे। वे कौन थे और किस ओर भागे हैं। डकैतों ने कम मेंबर वाले परिवार को ही टारगेट किया है।

राखी थाना में FIR दर्ज।

राखी थाना में FIR दर्ज।

वे रास्ता छोड़कर एंट्री और भागने के लिए खेतों के तारों को काटकर पहुंचे थे। इसकी वजह यह हो सकती है कि वे आसपास के CCTV कैमरों के दायरे से बाहर रहें। ये सब एक दुरुस्त रेकी से ही संभव है। पुलिस इस तरह के कई बिंदुओं पर जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।