Amrapali Dubey संग रोमांस कर चुके हैं Dipika Kakar के पति शोएब इब्राहिम, फैंस के बन गए थे फेवरेट कपल…

Aamrapali Dubey And Shoaib Ibrahim Connection: दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम टीवी के हिट एक्टर हैं। लेकिन क्या आप उनका और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली का कनेक्शन जानते हैं। आइए आपको दोनों के बारे में बताते हैं।

दोनों ने साथ किया डेब्यू
दोनों ने साथ किया डेब्यूशोएब इब्राहिम और आम्रपाली दुबे ने टीवी इंडस्ट्री में साथ डेब्यू किया था। वे दोनों सीरियल ‘पलकों की छांव में’ में नजर आए, जो साल 2009 में ऑनएयर हुआ था।
रोमांटिक कहानी पर आधारित था सीरियल
रोमांटिक कहानी पर आधारित था सीरियलइस सीरियल में शोएब और आम्रपाली ने पति-पत्नी का किरदार निभाया। रोमांटिक कहानी पर आधारित ‘पलकों की छांव में’ में कई सारे क्यूट मोमेंट्स को जोड़ा गया था।
फैंस को पसंद आई थी जोड़ी
फैंस को पसंद आई थी जोड़ीइस सीरियल में शोएब इब्राहिम ने करण का किरदार निभाया था और आम्रपाली दुबे ‘सुमन’ के रोल में दिखीं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। इसी वजह से शोएब और आम्रपाली कब समय में टीवी की हिट जोड़ी बन गए थे। 
इन सीरियल्स में दिखे शोएब इब्राहिम
इन सीरियल्स में दिखे शोएब इब्राहिमइस सीरियल के बाद ही शोएब इब्राहिम ‘ससुराल सिमर का’ में नजर आए। इस सीरियल में उनकी जोड़ी दीपिका कक्कड़ के साथ बनी, जो आज उनकी वाइफ हैं।
साल 2018 में रचाई शादी
साल 2018 में रचाई शादीशोएब और दीपिका का रिश्ता सीरियल ससुराल सिमर का के सेट पर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने कम समय के अंदर ही शादी रचा ली। दीपिका ने शोएब के लिए अपना धर्म तक बदल लिया। 
मां-पापा बनने वाला है कपल
मां-पापा बनने वाला है कपलदीपिका और शोएब जल्द ही मां-पापा बनने वाले हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कपल का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वह अपने फैंस से कनेक्ट रहते हैं।
भोजपुरी की ओर चली गईं आम्रपाली दुबे
भोजपुरी की ओर चली गईं आम्रपाली दुबेइस सीरियल के बाद आम्रपाली साथ फेरे और हॉन्टेड नाइट में भी नजर आईं। लेकिन फिर उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की ओर अपने कदम बढ़ा लिए। यहां पर आज वह क्वीन बनी हुई हैं।
निरहुआ के साथ किया डेब्यू
निरहुआ के साथ किया डेब्यूआम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ दिखे। आम्रपाली की पहली फिल्म सुपरहिट रही।
इन फिल्मों में किया काम
इन फिल्मों में किया कामभोजपुरी इंडस्ट्री में जाकर आम्रपाली दुबे की किस्मत रातों रात बदल गईं। वह डोली सजा कर रखना, निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3, बॉर्डर समेत कई हिट फिल्मों में नजर आई हैं।