दादी-पोती को कुल्हाड़ी से काट डाला: देर रात घर में घुसे हत्यारे; सुबह परिजन पहुंचे तो खून से लथपथ मिली लाश..

दुर्ग// दुर्ग जिले के गनियारी गांव में बुधवार देर रात डबल मर्डर की घटना सामने आई है। घर में घुसकर सो रहे दादी और उसकी पोती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। सुबह परिवार के लोग जब पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

हत्या के बाद घटना स्थल मौजूद गांव की महिलाएं और अन्य लोग। - Dainik Bhaskar

हत्या के बाद घटना स्थल मौजूद गांव की महिलाएं और अन्य लोग।

यहां गनियारी गांव में राजबती साहू (62) और उसकी पोती सविता साहू (17) दोनों साथ रहते थे। पास में ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों का भी घर है। सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया गया है।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोती की लाश कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी मिली वहीं दादी का शव बरामदे में मिला है। राजबती साहू के गांव में चार घर हैं जहां इनके चारों बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं। इनका परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा है।

लहूलुहान पड़ी थी दादी की लाश।

लहूलुहान पड़ी थी दादी की लाश।

जानकारी के मुताबिक, राजवती साहू का पति रिटायरमेंट के बाद संविदा पर मंत्रालय में नौकरी करता है और और छुट्टी के दिनों में घर आते हैं। उसके चार बेटे हैं, जो गांव में ही आसपास रहते हैं। सभी कृषक परिवार से हैं और उनमें से एक बेटा पॉक्सो के मामले में जेल में निरुद्ध है।

पोती सविता साहू अपने दादी के घर आती-जाती रहती थी। कभी-कभी वह रात दादी के साथ ही रुक जाती थी। फिलहाल पुलिस के आला अफसर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को सौंपी गई है।