चरित्र पर शक के चलते पत्नी को मार डाला: रायपुर में आरोपी भी फांसी पर लटका, सुबह बेटे ने देखी मां-पिता की लाश…

रायपुर// रायपुर में रविवार को चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति भरत साहू ने भी खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र के सोंनडोंगरी की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पति अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। शनिवार रात पति पत्नी के बीच चरित्र पर शक के चलते विवाद हुआ था।
आरोपी मृतक भरत लाल साहू ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार और फिर खुद घर में ही फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची कर जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना की वजह चरित्र पर संदेह और पारिवारिक विवाद बताई जा रही है।

फंदे में लटका भरत साहू का शव।
फल बेचने का काम करता था आरोपी
थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि मृतक भरत लाल साहू फल बेचने का काम करता था और उसका परिवार के साथ सोनडोंगरी में रहता है। आज सुबह 7 बजे परिवार के लोगों ने थाने में जानकारी दी थी। वहीं इस मामले पर दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
डॉक्टर की रिपोर्ट आने बाद ही चीजें स्पष्ट होगी। आरोपी का पूरा परिवार एक साथ रहता है। परिवार में बेटा बहू के साथ उनकी एक बेटी है जो मानिसक रूप से विक्षिप्त है। दो बेटे और हैं जो बाहर रहते हैं। जब कल रात घटना हुई तब बहू और बेटा दूसरे कमरे में थे।
सुबह के समय जब उनका बेटा सोकर उठा तो उसने पिता की लाश फंदे पर और मां की लाश लहूलुहान हालत में देखी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों और पुलिस को दी।

रायपुर में 19 फरवरी को भी ऐसी ही वारदात हुई थी जिसमें पत्नी की हत्या कर आरोपी पति ने फांसी लगा ली थी।
13 दिन पहले भी हुई ऐसी वारदात
रायपुर के लाखे नगर में 19 फरवरी को पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां 40 साल के नरेश साहु ने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया फिर रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पंखे से लटक गया। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद होते रहता था।